- Back to Home »
- Discussion »
- योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा मोदी को सत्ता में आने से रोकने के लिए ये लोग कर रहे है षड्यंत्र....?
Posted by : achhiduniya
17 April 2019
अपने आप को राजनित से दूर रखने का दावा करने वाले
योग गुरु बाबा रामदेव लोकसभा चुनावों में खुलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी
का समर्थन करते नजर आ रहे हैं। राजस्थान के जोधपुर में बाबा रामदेव ने कहा कि मोदी
को हराने के लिए इस्लामी देश करोड़ों का फंड दे रहे हैं। बाबा रामदेव ने कहा,देश के अंदर और बाहर राष्ट्रविरोधी ताकतें और कई ईसाई और
इस्लामिक देश मोदी को सत्ता में आने से रोकने के लिए हजारों-करोड़ों रुपये का फंड
दे रहे हैं।
इससे पहले बाबा रामदेव ने कहा कि लोगों को
बीजेपी के लिए मतदान करना चाहिए। केंद्रीय
मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर के नामांकन के लिए जयपुर पहुंचे योग गुरु ने कहा कि
अगर भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था और देश को अगले 20-25 सालों में सुपर पावर बनाना
है तो हमें किसी भी तरह मोदी को मजबूत बनाना होगा। यह देश उनके हाथों में सुरक्षित
है। लंबे वक्त तक राजनीतिक बयानों से दूरी बनाने रखने के बाद योग गुरु बाबा रामदेव
एक बार फिर सक्रिय दिख रहे हैं।

