Posted by : achhiduniya 17 April 2019

चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर आधारित इस फिल्म पर चुनाव आचार संहिता लागू होने का हवाला देते हुए रोक लगा दी थी। विपक्षी दलों की शिकायत पर आयोग ने इसके प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी। शिकायत में कहा गया है कि मोदी पर आधारित बायॉपिक को चुनाव के दौरान प्रदर्शित करने का मकसद बीजेपी को चुनावी फायदा पहुंचाना है, इसलिए चुनाव के दौरान इसके प्रदर्शन की अनुमति देने से चुनाव आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन होगा। इस पर फिल्म के मेकर्स ने कहा था कि लोकतंत्र में, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता महत्वपूर्ण होती है, उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से अपनी फिल्म को एक राजनीतिक प्रोपेगेंडा की तरह नहीं बल्कि प्रेरणादायी कहानी के तौर पर देखने का आग्रह किया था। 

फिल्म के मेकर्स ने कहा था, 'भारत के सभी नागरिकों को न्याय के लिए अपील करने का अधिकार है और एक निर्माता के तौर पर हम वही कर रहे हैं। यह फिल्म हम सबके लिए विशेष है और हम चाहते हैं कि दुनिया इसे देखे। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चुनाव आयोग के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायॉपिक 'पीएम' नरेंद्र मोदी की स्क्रीनिंग की गई। इस स्क्रीनिंग में चुनाव आयोग के सात अधिकारी मौजूद थे। स्क्रीनिंग के बाद चुनाव आयोग की टीम गुरुवार को अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट के पास सब्मिट करेगी, जिसके बाद ही फिल्म के रिलीज पर फैसला लिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से कहा था वह विवेक ओबेराय स्टारर इस फिल्म को देखकर फैसला करे कि फिल्म को बैन किया जाना है या नहीं। 
साथ में यह भी कहा गया था कि फिल्म देखने के बाद सोमवार (22 अप्रैल) तक अपना पक्ष सीलबंद लिफाफे में कोर्ट में जमा करे। फिल्‍म 'PM Narendra Modi' के मेकर्स की ओर से उनके वकील मुकुल रोहतगी ने कोर्ट में दलील दी कि चुनाव आयोग ने बिना फिल्म देखे, फिल्म को बैन करने फैसला कर दिया है। हम सुप्रीम कोर्ट से इस फिल्म को रिलीज करने की इजाजत देने की अपील कर रहे हैं। न्यायालय का जो भी आदेश होगा, हम उन सभी नियमों और निर्देशों का पालन करेंगे, हम कानून के विरुद्ध नहीं जाएंगे।


Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ यूपी पंचायत चुनाव पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने को गलत बताया, इलेक्शन की समयसीमा मांगी।@ कर्णप्रयाग रेल लाइन से बदलेगी तस्वीर,दिल्ली से चारधाम यात्रा आसान होगी, 7 घंटे बचेंगे, मेरठ-ऋषिकेश रैपिड रेल।@ दिल्ली में अब से राजस्व अधिकारियों के पास होगी कार्यकारी मजिस्ट्रेट की पावर, LG ने दी मंजूरी। @ कानुपर-एयरपोर्ट पर विमान के पंखे से महिला ट्रेनी घायल, घटना दबाए रहे अफसर, DGCA की टीम जांच के लिए पहुंची।@ बिहार टेंडर घोटाले पर तेजस्वी के सीएम सम्राट से 20 सवाल, चार्जशीट में बड़ी मछली छोड़ने का आरोप।@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला-8 आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी, टिन्नू के घर से ज्वेलरी और कागजात बरामद।@ हिमाचल के चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत- पेड़ों पर लटके मिले शव।@ CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, श्री अकाल तख्त के सामने पेश होंगे AAP के मंत्री-विधायक, हर फैसला स्वीकार।@ रिटायर्ड DIG पर ED का शिकंजा, प्रसांता कुमार दत्ता की 53 करोड़ की संपत्ति अटैच।@ दिल्ली और उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट जारी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था।@ हर घर तक पहुंचेगा नल से जल, ग्रेटर नोएडा में 38 गांवों में तेजी से चल रहा पाइपलाइन काम।@ पीएम मोदी ने किया $175 मिलियन के पैकेज और जन औषधि केंद्र का बड़ा ऐलान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -