- Back to Home »
- Politics »
- पीएम मोदी को शेर और राहुल गांधी कुत्ते का पिल्ला कहा....गुजरात के मंत्री गणपत वसावा ने
Posted by : achhiduniya
20 April 2019
गुजरात के एक मंत्री गणपत वसावा ने प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तुलना करते हुए अमर्यादित बयान दिया। उन्होंने पीएम मोदी को 'शेर' कहा और राहुल गांधी 'कुत्ते का पिल्ला'। मंत्री गणपत वसावा यही नही रुके उन्होने कहा कि जब पीएम मोदी खड़े होते हैं, तो ऐसा लगता है कि गुजरात का शेर खड़ा है। जब राहुल गांधी खड़े होते हैं, तो ऐसा लगता है कि कुत्ते का पिल्ला अपनी पूंछ हिला रहा है।
अगर पाकिस्तान उसे रोटी' देता है, तो वह वहां जाएगा और अगर चीन उसे रोटी देता है, तो वह वहां भी
जाएगा। हाल ही में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने खाकी अंडरवियर को लेकर विवादित बयान दिया जिस पर उन्हें चुनाव
आयोग ने दंडित भी किया। आजम खान ने एक चुनावी
रैली के दौरान रामपुर से बीजेपी की उम्मीदवार जया प्रदा पर टिप्पणी करते हुए कहा
था कि मुझे तो यह भी पता है कि वह तो अंदर अंडरवियर भी खाकी का है पहनती हैं।
उन्होंने
रैली के दौरान जया प्रदा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसको हम उंगली पकड़कर रामपुर
लाए, आपने 10 साल जिससे
अपना प्रतिनिधित्व कराया। उसकी असलियत समझने में आपको 17 बरस लगे, मैं 17 दिन में पहचान गया कि इनके नीचे का अंडरवियर
खाकी रंग का है।


