- Back to Home »
- National News »
- सपा-बसपा नेताओं ने गरीबों के नाम पर राजनीति करके सिर्फ और सिर्फ अपना बैंक बैलेंस बढ़ाया,सिर्फ झंडे अलग रहे हैं, लेकिन नीयत एक जैसी ही है.... पीएम मोदी का अखिलेश और मायावती पर वार
सपा-बसपा नेताओं ने गरीबों के नाम पर राजनीति करके सिर्फ और सिर्फ अपना बैंक बैलेंस बढ़ाया,सिर्फ झंडे अलग रहे हैं, लेकिन नीयत एक जैसी ही है.... पीएम मोदी का अखिलेश और मायावती पर वार
Posted by : achhiduniya
20 April 2019
एटा और बरेली में आयोजित चुनावी रैलियों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सपा-बसपा सोचते थे कि जो उनका वोट बैंक है,वह उनकी सुविधा के हिसाब से यहां-वहां ट्रांसफर हो जाएगा। पहले दो चरणों के मतदान में साबित हो चुका है कि उनके सारे खेल खत्म हो चुके हैं। उन्हें लगता था कि वोटरों के वे ठेकेदार हैं, लेकिन वोटरों ने उनकी तैयारी को खूंटी पर टांग दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा-बसपा के नेताओं ने गरीबों के नाम पर राजनीति करके सिर्फ और सिर्फ अपना बैंक बैलेंस बढ़ाया है। सपा—बसपा के सिर्फ झंडे अलग रहे हैं, लेकिन नीयत एक जैसी ही है।
पीएम मोदी ने हिन्दू
आतंकवाद का मुद्दा फिर उठाते हुए आरोप लगाया कि
कांग्रेस सरकार के शासनकाल में आतंकवादी हमले होते
थे तो आतंकवादियों के खिलाफ नहीं बल्कि हिन्दुओं के खिलाफ कार्रवाई होती थी। मोदी
ने एटा और बरेली में आयोजित चुनावी रैलियों में वर्ष 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा में हुए सपा-कांग्रेस गठबंधन का जिक्र करते हुए सपा-बसपा गठजोड़ पर प्रहार किया। उन्होंने कहा खोखली
दोस्ती करने वालों का सच आप अच्छी तरह जानते हैं। एक दोस्ती (सपा-कांग्रेस गठबंधन) तब हुई थी जब यूपी विधानसभा
चुनाव चल रहे थे। चुनाव खत्म
हुआ तो दोस्ती खत्म होकर दुश्मनी में बदल गई। एक और दोस्ती (सपा-बसपा गठबंधन) हुई है, उसके टूटने की तारीख भी तय है।
यह फर्जी दोस्ती 23 मई (लोकसभा चुनाव परिणाम का दिन) को टूट जाएगी। उन्होंने कहा उस
दिन बुआ और बबुआ अपनी दुश्मनी का पार्ट टू शुरू कर देंगे। एक-दूसरे को तबाह करने
की धमकियां देने लगेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज
मोदी को इसलिए गालियां मिल रहीं हैं क्योंकि वह तुष्टीकरण की राजनीति के आगे घुटने
टेकने वाला नहीं है। राष्ट्रद्रोह का कानून हटाने की बात करने वालों, भारत को गालियां देने वालों को खुली छूट नहीं दी
जाएगी। ऐसे लोगों को देश माफ़ नहीं करेगा। मोदी ने दावा किया कि पिछले दो चरणों में
लोकसभा चुनाव का नतीजा तय हो चुका है। विपक्षियों की नींद उड़ चुकी है। उन्होंने
मान लिया है कि जनता उनके साथ नहीं है। दो चरणों में हुए चुनाव के बाद सारे विरोधी
हार का कारण ढूंढने में लगे हैं।


