Posted by : achhiduniya 15 April 2019


उत्तर प्रदेश के रामपुर से बीजेपी उम्मीदवार जयाप्रदा के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने वाले आजम खान पर सुषमा स्वराज के बाद अब केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने हमला बोला है। आजम खान के बयान पर केंद्रीय मंत्री और अमेठी से बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कहा कि एक महिला पर अपमानजनक टिप्पणी की गई और समाजवादी पार्टी के नेता चुपचाप बैठे रहे। मैं अनुरोध करती हूं कि राजनीति की अपनी जगह है और भारत में महिलाओं की अपनी अलग जगह है। स्मृति ईरानी ने कहा कि एक महिला पर अपमानजनक टिप्पणी की जा रही थी और सपा नेता चुपचाप बैठे थे। मैं उनसे आग्रह करतीं हूं कि राजनीति का अपना स्थान है और भारत में महिलाओं के लिए सम्मान का अपना स्थान है। 
 वहीं, जयाप्रदा ने कहा कि मैं मायावती से अपील करती हूं कि मेरी मदद कीजिए और मेरे लिए आवाज उठाएं। जया प्रदा ने कहा कि मैं मायावती से अपील करती हूं कि समाजवादी पार्टी से समर्थन वापस लें। बता दें, आजम खान ने रविवार को जनसभा के दौरान कहा था, जिसको हम ऊंगली पकड़कर रामपुर लाए, आपने 10 साल जिससे अपना प्रतिनिधित्व कराया... उनकी असलियत समझने में आपको 17 बरस लगे, मैं 17 दिन में पहचान गया कि इनके नीचे का अंडरवियर खाकी रंग का है।
हालांकि, उन्होंने इस बयान में जयाप्रदा का नाम नहीं लिया था,लेकिन उनका इशारा जयाप्रदा की तरफ ही समझा रहा है। इस मामले पर महिला आयोग ने भी सख्ती दिखाई है। महिला आयोग ने इस पर संज्ञान लेते हुए आजम खान को नोटिस जारी किया है। वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा, वह हमेशा महिलाओं के बारे में गंदी बातें करते हैं, और इस चुनाव में महिला राजनेताओं के खिलाफ यह उनकी दूसरी टिप्पणी है।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है, और उन्हें नोटिस भेज रहे हैं। हम चुनाव आयोग से भी कड़ी कार्रवाई करने के लिए कह रहे हैं, क्योंकि उनके सबक सीखने का वक्त आ गया है।  अब उन्हें इसे रोकना ही होगा। महिलाएं सेक्स ऑब्जेक्ट नहीं हैं। मुझे लगता है, महिला मतदाताओं को भी महिलाओं के साथ ऐसा बर्ताव करने वाले ऐसे लोगों के खिलाफ मतदान करना चाहिए। आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर आजम खान  के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है। आजम खान ने इस टिप्पणी को लेकर सफाई भी दी है। आजम खान ने सोमवार को स्पष्ट किया कि उन्होंने फिल्म अभिनेत्री और बीजेपी उम्मीदवार जयाप्रदा के खिलाफ किसी तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की है।


Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ हावड़ा में RPF की बड़ी कार्रवाई, रुपया-डॉलर समेत 72 लाख की करेंसी, यूपी के दो संदिग्ध भी गिरफ्तार।@ मिडिल ईस्ट संकट की मार-भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों में 20% की गिरावट, एविएशन सेक्टर को 18,000 करोड़ का नुकसान।@ मतदान से दो दिन पहले भी नाम जुड़ा तो मिलेगा वोटिंग का अधिकार', बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश।@ बीजेपी ने किया था महिला आरक्षण का विरोध', संसद में प्रियंका गांधी ने की आरोपों की बौछार।@ दिल्ली-NCR में ग्रैप-1 फिर से लागू, कई इलाकों में AQI खतरनाक स्तर पर।@ दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान के विंग्स आपस में टकराए।@ पाक से ऑपरेट दो X हैंडल भड़का रहे थे नोएडा में हिंसा, नोएडा पुलिस का खुलासा।@ हरियाणा राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस ने 5 विधायकों को किया निलंबित।@ बंगाल में अफसरों के तबादलों पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, CJI बोले- इसमें कुछ गलत नहीं।@ अशोक खरात के बाद ‘मॉन्टी बाबा’ गिरफ्तार-महिलाओं पर करता काला जादू, मांगता मुर्गा-बकरे का कलेजा।@ कटिहार में बाइक से छू गई थी साइकिल, मामूली कहासुनी के बाद दादी और पोती को सरेआम मार दी गोली।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -