- Back to Home »
- Judiciaries »
- “चौकीदार चोर है” पर सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ब्यान को किया कटघरे मे खड़ा.... कोर्ट की अवमानना पर मांगा जवाब
“चौकीदार चोर है” पर सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के ब्यान को किया कटघरे मे खड़ा.... कोर्ट की अवमानना पर मांगा जवाब
Posted by : achhiduniya
15 April 2019
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम ये साफ करना चाहते हैं कि उत्तरदाता
ने जो कुछ सुप्रीम कोर्ट के हवाले से कहा है वो गलत है। कोर्ट ने ऐसी कोई टिप्पणी
नहीं की है। हम केवल दस्तावेज की एडमिसिबल्टिी पर फैसला करते हैं। राफेल मामले में
पीएम मोदी पर टिप्पणी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी से जवाब मांगा है। कोर्ट ने राहुल गांधी से 22
अप्रैल तक जवाब देने को कहा है।
अब मामले
में अगली सुनवाई 23 अप्रैल को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने राफेल मामले में बीजेपी
सासंद मीनाक्षी लेखी की याचिका पर सुनवाई की। मीनाक्षी लेखी ने राहुल गांधी के
खिलाफ पीएम मोदी पर टिप्पणी पर अवमानना की याचिका दाखिल की है। मीनाक्षी लेखी ने
अपनी याचिका में कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने राफेल मामले में पुनर्विचार याचिका की
सुनवाई के दौरान केंद्र की प्रारंभिक आपत्ति खारिज करते हुए कहा था कि वो द हिंदू
में छपे रक्षा दस्तावेज पर विचार करेगा,
लेकिन
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के हवाले से ये बयान दिया कि सुप्रीम
कोर्ट ने भी माना है कि 'चौकीदार चोर' है। याचिका
में कहा गया है कि कोर्ट ने आदेश में ऐसा कुछ नहीं है इसलिए ये कोर्ट की अवमानना
है।


