Posted by : achhiduniya 12 April 2019


 दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन को लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। बुधवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा था कि दिल्ली में कांग्रेस से गठबंधन के दरवाजे बंद हो चुके हैं। बताया जाता है कि कांग्रेस, दिल्ली में आप से गठबंधन करना चाहती थी,लेकिन आम आदमी पार्टी हरियाणा और पंजाब में गठबंधन करना चाहती थी, जो कांग्रेस को स्वीकार नहीं था। कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि गठबंधन को लेकर बातचीत सफल नहीं हो पाई क्योंकि आप ऐसी मांग कर रही थी जिसे पूरा करना संभव नहीं था। उन्होंने कहा, आप आदमी पार्टी की लोकप्रियता समाप्ति की कगार पर है। अब आप उस दौर में नहीं है जब उसने दिल्ली की 70 में से 67 विधानसभा सीटें जीती थीं। 
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से चार सीटों पर प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर लिए हैं। जल्द ही औपचारिक घोषणा की जाएगी। सूत्रों ने बताया,सभी सातों सीटों के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा जल्द की जाएगी। दिल्ली कांग्रेस प्रभारी पीसी चाको ने मीटिंग के बाद यह जानकारी दी। मीटिंग़ से पहले, चाको ने दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने अभी तक पूर्वी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दक्षिण सीट एक प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं। 
उनका कहना है कि पार्टी चांदनी चौक से पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल को, उत्तर पश्चिम सीट से दिल्ली के पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान को उतार सकती है। पूर्व दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन को नई दिल्ली सीट से और पूर्व सांसद जेपी अग्रवाल को उत्तर पूर्व सीट से टिकट मिल सकता है। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित को पूर्वी दिल्ली से टिकट देने पर विचार चल रहा है। आप से गठबंधन होने की संभावना क्षीण होने के बाद शीला को पूर्वी दिल्ली से उतारने की चर्चा शुरू हुई है। उनके बेटे संदीप पर भी विचार किया जा सकता है।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -