- Back to Home »
- Crime / Sex »
- कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की बीजेपी नेता मीनाक्षी लेखी ने...
Posted by : achhiduniya
12 April 2019
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के राफेल डील को लेकर दिये गए एक बयान के खिलाफ बीजेपी नेता मीनाक्षी लेखी ने सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल की है। सुप्रीम कोर्ट मीनाक्षी लेखी की याचिका पर सुनवाई के लिए भी तैयार हो गया है। 15 अप्रैल को मामले में सुनवाई होगी। लेखी का आरोप है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के हवाले से ये बयान दिया है कि सुप्रीम कोर्ट ने भी माना है कि चौकीदार चोर है और उन्होंने इसी बयान पर अवमानना याचिका दाखिल की है। मीनाक्षी लेखी ने कहा कि राफेल मामले में गोपनीय दस्तावेज को भी बहस का हिस्सा बनाने के SC के फैसले को कांग्रेस अध्यक्ष ने गलत तरीके से पेश किया है। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को रायबरेली में मीडिया से बातचीत के दौरान रफाल के मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी को फिर से खुली बहस की चुनौती दी।
राहुल ने कहा कि वह प्रधानमंत्री से खुली बहस के लिए तैयार हैं
और जरूरत पड़े तो वह लोक कल्याण मार्ग स्थित आवास पर जाकर भी बहस कर सकते हैं।
राहुल बोले, मैं गारंटी देता हूं कि जिस दिन
प्रधानमंत्री मुझसे बहस कर लेंगे, किसी से आंख
नहीं मिला पाएंगे। उन्होंने कहा, मोदी ये समझा
दें कि अनिल अंबानी को राफेल का ठेका कैसे दे दिया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, जिस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुझसे बहस
करने की चुनौती स्वीकार लेंगे, उस दिन दूध का
दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने
कहा, जिस दिन बहस हुई, उस दिन देश को पता चल जाएगा कि चौकीदार चोर है।
सुप्रीम
कोर्ट ने केंद्र सरकार की उन प्रारंभिक आपत्तियों को खारिज कर दिया, जिसमें सरकार ने याचिका के साथ लगाए दस्तावेजों
पर विशेषाधिकार बताया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राफेल मामले में रक्षा मंत्रालय
से फोटोकॉपी किए गोपनीय दस्तावेजों का परीक्षण करेगा। केंद्र ने कहा था कि गोपनीय
दस्तावेजों की फोटोकॉपी या चोरी के कॉपी पर कोर्ट भरोसा नहीं कर सकता। यह फैसला
सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की बैंच ने सहमति से सुनाया है।


