- Back to Home »
- Politics »
- कांग्रेस भाई-बहन की पार्टी, बसपा भाई-भतीजा, सपा परिवारवाद पार्टी बन के रह गई है...मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
कांग्रेस भाई-बहन की पार्टी, बसपा भाई-भतीजा, सपा परिवारवाद पार्टी बन के रह गई है...मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Posted by : achhiduniya
30 April 2019
लखीमपुर खीरी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा-बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। धौरहरा लोकसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा सपा परिवारवाद पार्टी है और बसपा भाई-भतीजा और कांग्रेस भाई-बहन की पार्टी बनकर रह गई है। उन्होने कहा कि कांग्रेस गरीब के नारे तो देती थी लेकिन आतंकवादियों को बिरियानी खिलाते है। अब मोदी सरकार आतंकवादियों को बुलेट खिला रही है। योगी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में डॉ मनमोहन सिंह कहते थे देश के संसाधन पहला अधिकार मुसलमानों का है, लेकिन बीजेपी की सरकार में सब का अधिकार है।
सीएम योगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार में
सैनिकों का सर काट ले जाते थे। 2008 परिसीमन के बाद वर्चस्व में आई धौरहरा लोकसभा
सीट इस समय भारतीय जनता पार्टी के खाते में है। अब 2019 के चुनाव में
समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन होने के साथ ही यहां की लड़ाई
दिलचस्प हो गई है। धौरहरा लोकसभा सीट सीतापुर जिले के अंतर्गत आती है। 2014 के चुनाव के अनुसार यहां पर करीब 17 लाख मतदाता हैं, जिनमें से 8.4 लाख पुरुष और 7 लाख से अधिक
मतदाता महिला हैं। सीतापुर जिला देश के 250 सबसे पिछड़े
जिलों में से एक है। इस लोकसभा क्षेत्र में कुल 5 विधानसभा
सीटें आती हैं। जिसमें धौरहरा, कास्ता, मोहम्मदी, मोहाली और
हरगांव शामिल हैं। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर भारतीय
जनता पार्टी ने जीत दर्ज की थी।

