- Back to Home »
- Judiciaries »
- पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी के पास नही केंद्रशासित प्रदेश की दैनिक गतिविधियों में हस्तक्षेप का अधिकार....मद्रास हाई कोर्ट
पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी के पास नही केंद्रशासित प्रदेश की दैनिक गतिविधियों में हस्तक्षेप का अधिकार....मद्रास हाई कोर्ट
Posted by : achhiduniya
30 April 2019
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायामस्वामी ने फरवरी महीने में
उपराज्यपाल किरण बेदी पर राज्य के कार्यों में गतिरोध पैदा करने का आरोप लगाया था।
इसके बाद वह विरोध-प्रदर्शन करते हुए राजभवन के सामने धरने पर भी बैठ गए थे। इस
दौरान सीएम कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के साथ राजभवन के बाहर ही सोए थे। सीएम
ने तब चुनी हुई सरकार के कार्यों में दखल देने और विकास कल्याण की योजनाओं को
रोकने के विरोध में किया जा रहा है। सीएम ने तब कहा था, उन्होंने (बेदी ने) हमारी मुफ्त चावल योजना को
खारिज कर दिया और फाइल वापस कर दी। वह कौन हैं? वह चुनी हुई
सरकार की योजनाओं और नीतियों को रोक नहीं सकतीं।'
![]() |
| [file photo] |
हाई कोर्ट ने साफ कहा है कि
पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी के पास केंद्रशासित प्रदेश की दैनिक गतिविधियों
में हस्तक्षेप करने की शक्ति नहीं है। हाई कोर्ट के इस आदेश के बाद अब उपराज्यपाल
किरण बेदी पुडुचेरी सरकार से किसी भी फाइल के बारे में नहीं पूछ सकती हैं। इतना ही
नहीं वह ना तो सरकार को और ना ही सरकार की तरफ कोई आदेश जारी कर सकेंगी।


