Posted by : achhiduniya 08 April 2019


एडवोकेट संजीव कुमार ने जम्‍मू कश्‍मीर में चुनाव प्रचार के दौरान कथि‍त रूप से देश विरोधी बयान देने के लिए पूर्व मुख्‍यमंत्री फारुख अब्‍दुल्‍ला, उमर अब्‍दुल्‍ला और महबूबा मुफ्ती को चुनाव लड़ने से रोकने लिए दिल्‍ली हाईकोर्ट में में याचिका दाखिल की है। इसमें इन सभी नेताओं पर देशद्रोह और आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि इन नेताओं और इन पार्ट‍ियों का देश के संविधान में कोई यकीन नहीं है।  इस याचिका में नेशनल कॉन्‍फ्रेंस और पीडीपी पर भी बैन लगाने की मांग की  गई है।
विस्थापित कश्मीरी पंडितों का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन पनुन कश्मीर ने सोमवार को चुनाव आयोग से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले नेशनल कान्फ्रेंस और पीडीपी के उम्मीदवारों पर रोक लगाने की मांग की क्योंकि वे घाटी में देशद्रोही और अलगाववादी अभियान चला रहे हैं। संगठन ने कहा कि नेशनल कान्फ्रेंस और पीडीपी द्वारा शुरू किया गया यह अभियान कि जम्मू कश्मीर का भारत में विलय सशर्त था और अनुच्छेद 370 खत्म किये जाने से राज्य का भारत से अलगाव होगा, बेतुका और विद्रोहात्मक है। 
श्रीनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे अब्दुल्ला ने यहां एक चुनावी रैली में कहा, वे अनुच्छेद 370 समाप्त करने की बात करते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं तो यह विलय भी नहीं रहेगा। अल्ला कसम, मुझे यह खुदा की इच्छा लगती है कि हमें उनसे आजादी मिलेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर अनुच्छेद 370 समाप्त हो जाता है तो कश्मीर में कोई राष्ट्रीय झंडा फहराने वाला नहीं होगा। उन्होंने कहा, उन्हें करने  दीजिए, हम देख लेंगे। मैं देखूंगा कि यहां उनका झंडा फहराने के लिए कौन तैयार 
है। इसलिए ऐसा मत कीजिए जिससे हमारे दिल टूटें। दिल जोड़ने की कोशिश कीजिए, तोड़ने के लिए नहीं।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा नेतृत्व पर निशाना साधते हुए अब्दुल्ला ने कहा, जब आप कोई चुनावी रैली करते हैं तो जम्मू कश्मीर के लिए प्यार के कुछ शब्द बोलिए। पनुन कश्मीर के संयोजक अग्निशखेर ने कहा,नेशनल कान्फ्रेंस और पीडीपी ने खुलेआम देशद्रोही और अलगाववादी अभियान शुरू किया है। वे वस्तुत: जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान और अलगाववादी प्रतिष्ठानों के पैरोकार के तौर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हम चुनाव आयोग से अपील करते हैं कि जम्मू कश्मीर में नेशनल कान्फ्रेंस और पीडीपी के चुनाव प्रचार के देशद्रोही और अलगाववादी प्रकृति को संज्ञान ले और उनके उम्मीदवारों पर राज्य में चुनाव लड़ने पर रोक लगाए।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ यूपी पंचायत चुनाव पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने को गलत बताया, इलेक्शन की समयसीमा मांगी।@ कर्णप्रयाग रेल लाइन से बदलेगी तस्वीर,दिल्ली से चारधाम यात्रा आसान होगी, 7 घंटे बचेंगे, मेरठ-ऋषिकेश रैपिड रेल।@ दिल्ली में अब से राजस्व अधिकारियों के पास होगी कार्यकारी मजिस्ट्रेट की पावर, LG ने दी मंजूरी। @ कानुपर-एयरपोर्ट पर विमान के पंखे से महिला ट्रेनी घायल, घटना दबाए रहे अफसर, DGCA की टीम जांच के लिए पहुंची।@ बिहार टेंडर घोटाले पर तेजस्वी के सीएम सम्राट से 20 सवाल, चार्जशीट में बड़ी मछली छोड़ने का आरोप।@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला-8 आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी, टिन्नू के घर से ज्वेलरी और कागजात बरामद।@ हिमाचल के चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत- पेड़ों पर लटके मिले शव।@ CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, श्री अकाल तख्त के सामने पेश होंगे AAP के मंत्री-विधायक, हर फैसला स्वीकार।@ रिटायर्ड DIG पर ED का शिकंजा, प्रसांता कुमार दत्ता की 53 करोड़ की संपत्ति अटैच।@ दिल्ली और उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट जारी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था।@ हर घर तक पहुंचेगा नल से जल, ग्रेटर नोएडा में 38 गांवों में तेजी से चल रहा पाइपलाइन काम।@ पीएम मोदी ने किया $175 मिलियन के पैकेज और जन औषधि केंद्र का बड़ा ऐलान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -