- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने क्यू और किसे कहा एक साधारण मूर्ख प्राणी....?
Posted by : achhiduniya
28 April 2019
भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विष्णुदत्त शर्मा का प्रचार करने कटनी पहुंचीं बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री उमा भारती से जब उनसे मीडिया ने पूछा कि क्या मध्य प्रदेश की राजनीति में साध्वी प्रज्ञा उनकी जगह ले सकती हैं तो उन्होंने कहा कि मेरी तुलना साध्वी प्रज्ञा से मत करो, मैं उनकी तुलना में बेहद साधारण और मूर्ख प्राणी हूं। उमा भारती ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा एक महान संत है। मेरी तुलना उनसे मत करिए। उनकी तुलना में मैं सिर्फ एक मूर्ख और साधारण प्राणी हूं। ऐसे में उमा भारती के इस बयान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। जहां कई लोगों ने इसे उमा भारती का साध्वी प्रज्ञा पर तंज कहा है तो कई लोगों ने उनके इस बयान को सिर्फ उनके विचार बताया है।
इससे पहले मध्य प्रदेश के
दमोह लोकसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचीं
उमा भारती ने साफ कर दिया था कि उन्होंने अगले डेढ़ सालों तक चुनावी राजनीति से
दूर रहने का फैसला किया है। जिसके चलते वह इस बार चुनाव नहीं लड़ रही हैं, लेकिन इसके बाद पार्टी उन्हें जिस भी चुनाव में
उतारेगी उसके लिए वह पूरी तरह से तैयार हैं। बुंदेलखंड में उमा भारती काफी
लोकप्रिय हैं और वर्तमान में झांसी से सांसद हैं। ऐसे में खजुराहो में भी वह काफी
लोकप्रिय हैं, जिसके चलते वह बीजेपी प्रत्याशी वीडी शर्मा
के प्रचार के लिए यहां पहुंची थीं।

