- Back to Home »
- State News »
- काश साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर को शाप दिया होता तो सर्जिकल स्ट्राइक की कोई जरूरत ही नहीं पड़ती...दिग्विजय सिंह कसा तंज़
काश साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर को शाप दिया होता तो सर्जिकल स्ट्राइक की कोई जरूरत ही नहीं पड़ती...दिग्विजय सिंह कसा तंज़
Posted by : achhiduniya
28 April 2019
मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित अशोका गार्डन में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और भोपाल सीट से उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर कहती हैं कि उन्होंने एटीएस प्रमुख शहीद हेमंत करकरे को शाप दिया था, जिन्होंने देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। अगर उन्होंने पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का प्रमुख मसूद अजहर को शाप दिया होता तो सर्जिकल स्ट्राइक की कोई जरूरत ही नहीं पड़ती। पीएम नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि पाताल में छिपे आतंकियों का भी शिकार किया गया।
मगर मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि देश में
पुलवामा, पठानकोट और उरी हमले जब हुए, तब वह कहां थे? तब हम ऐसे
हलमों से बचने के लिए क्यों नहीं सक्षम थे? दिग्विजय सिंह
ने आगे कहा कि हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई सभी भाई हैं। वे लोग कहते हैं कि हिंदुओं को
एकजुट होना चाहिए क्योंकि वे खतरे में हैं। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि इस देश
में 500 सालों तक मुसलमानों ने शासन किया, किसी धर्म को कोई हानि नहीं पहुंचाई गई। ऐसे
लोगों से सावधान रहने की जरूरत है जो धर्म को बेचते हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारे
धर्म में हम कहते हैं हर-हर महादेव मगर हर-हर मोदी बोलकर बीजेपी हमारी धार्मिक
भावना आहत कर रही है। हम सभी जानते हैं कि गूगल पर फेकू टाइप करने पर किसकी तस्वीर
आती है।

