- Back to Home »
- Politics »
- विरोधियों ने फिर ईवीएम को मुद्दा बना लिया है, नाकामी और पराजय का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने की तैयारी पूरी कर ली है.... झारखंड मे गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विरोधियों ने फिर ईवीएम को मुद्दा बना लिया है, नाकामी और पराजय का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने की तैयारी पूरी कर ली है.... झारखंड मे गरजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Posted by : achhiduniya
24 April 2019
झारखंड के लोहरदगा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि लोगों
का हुजूम जो देखने को मिला है, उससे हवा का
रुख पता चल रहा है। एक सरकार को दोबारा बनाने के लिए जनता का मिजाज क्या होता है, झारखंड वालों ने दिखा दिया है। पीएम मोदी ने कहा,तीन चरण के मतदान के बाद अब विरोधियों के लिए
खुले रूप से पराजय स्वीकर करने के अलावा कोई चारा ही नहीं बचा है। उन्हें दूसरे
चरण के बाद ही अंदाजा हो गया था। तीसरे फेज के चुनाव के बाद विरोधियों के चेहरे
लटक गए हैं। विरोधियों ने भी मान लिया है फिर एक बार मोदी सरकार तीसरे चरण के
बाद विरोधियों ने फिर ईवीएम को मुद्दा बना
लिया है। यह इनकी हार का सबूत है। पीएम मोदी ने कहा कि विरोधियों ने अपनी नाकामी
और पराजय का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने की तैयारी पूरी कर ली है।
ईवीएम पर विपक्ष का
रोना इसलिए हो रहा है कि जनता महामिलाटवियों को वोट देकर वोट खराब करना नहीं चहती
है। इस दौरान उन्होंने कहा, जो विधानसभा चुनाव बचाने की ताकत नहीं रखते
हैं, वो ईवीएम को गाली देना शुरू कर दिए हैं।
लोग देश के विकास के लिए वोट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आपने मजबूत
सरकार बनाई, तभी आज नक्सलवाद पर काबू पा सके हैं।
झारखंड में भी लोग अनुभाव कर रहे हैं कि जिन इलाकों में लोग दिन ढलने के बाद बाहर
निकलने से ड़रते थे, वहां परिस्थ्तियां बदली है। देश में नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या में कमी
आई है। युवाओं में उत्साह जगा है। हिंसा का रास्ता छोड़ मुख्य धारा में आने की
संख्या में बढ़ोतरी हुई है। लोहरदगा में पीएम मोदी ने आतंकवाद के बहाने भी
कांग्रेस पार्टी पर हमला किया।
उन्होंने कहा कि दो दिन पहले ही ईस्टर के पवित्र
दिन पर श्रीलंका में आतंकवादियों ने किस तरह चर्च और अन्य प्रमुख जगहों पर धमाके
किए। सैकड़ों लोगों की जान ले ली।
उन्होंने कहा कि 2014 से पहले भारत भी इसी स्थिति से गुजरता था।
पाकिस्तान यहां आतंकी भेजता था। वो घटना को अंजाम देते थे। कांग्रेस की सरकार रोना
शुरू कर देती थी। पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान को उसी की
भाषा में जवाब आपके इसी चौकीदार की सरकार ने किया है। आतंकिवादियों को घर में
घुसकर मारा है। आज हर आतंकी के मन में डर है कि कोई गलती की तो ये मोदी है। उसे
पाताल से भी निकालकर ठिकाने लगाएगा। उन्हें भारत के खिलाफ किए गए गुनाह की सजा
भुगतनी पड़ेगी।


