Posted by : achhiduniya 24 April 2019


 बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरक्षण के मुद्दे पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया। मायावती ने ट्वीट कर कहा,पीएम मोदी द्वारा आरक्षण पर भी देश को गुमराह करने का प्रयास जारी है कि इसे खत्म नहीं किया जाएगा। मायावती ने कहा कि यह वास्तव में मोदी की एक और जुमलेबाजी है क्योंकि कांग्रेस की तरह इनके शासनकाल में भी एससी/ एसटी/ ओबीसी आरक्षण की व्यवस्था को पूरी तरह से निष्क्रिय और निष्प्रभावी बना दिया गया है। मायावती ने सवाल किया,इसके अलावा दलितों, आदिवासियों और ओबीसी वर्गों के लिए सरकारी नौकरियों में आरक्षित लाखों पदों को नहीं भर कर इन उपेक्षित वर्गों के लोगों का हक मारने का काम बीजेपी की केन्द्र और राज्य सरकारों द्वारा लगातार क्यों किया जा रहा है
उन्होंने कहा कि बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी पहले इसका भी हिसाब-किताब दें। इससे पहले बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने फर्रूखाबाद लोकसभा सीट से सपा-बीएसपी गठबंधन प्रत्याशी मनोज अग्रवाल के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा था,बीजेपी की केंद्र में सरकार आने के बाद से देश में गरीबी और बेरोजगारी बढी है। वहीं कांग्रेस भी अपने वादों पर खरी नहीं उतरी। उन्होंने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार ने बिना तैयारी के नोटबंदी व जीएसटी लागू किया, जिससे देश में गरीबी और बेरोजगारी बढ़ गयी। देश की अर्थव्यवस्था पर काफी बुरा प्रभाव पड़ा। सपा सुप्रीमो ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय बोफोर्स और बीजेपी की केंद्र सरकार के समय राफेल का मामला चर्चा में है। बीजेपी की सरकार में देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं हैं। 
उन्होंने कहा कि बीजेपी किसानों को छह हजार रूपये दे रही है। क्या इससे किसान की गरीबी दूर होगी ? उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सीबीआई और ईडी का गलत प्रयोग किया। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मायावती ने कहा कि जब से देश से अंग्रेज गये, तभी से कांग्रेस देश पर राज कर रही थी। प्रदेश में भी कांग्रेस की सरकार कई बार रही लेकिन कांग्रेस ने ऐसा कुछ नहीं किया जिससे जनता को लाभ मिला हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में सबसे ज्यादा लोग रोजी-रोटी की तलाश में पलायन कर गये। कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में किये गये वादे भी पूरे नहीं किये थे। मायावती के साथ उनके भतीजे आकाश आनंद और बीएसपी महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा भी मंच पर मौजूद रहे। 
हरदोई के कछौना में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि कांग्रेस ने लंबे शासन काल में अगर अच्छा काम किया होता तो हमें बहुजन समाज पार्टी नहीं बनानी पड़ती। मायावती ने कहा कि अपनी गलत नीतियों के कारण बीजेपी भी सत्ता से जाएगी और उसकी जुमलेबाजी काम नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो वादे किए थे, उनका चौथाई काम भी नहीं किया। मोदी ने सिर्फ पूंजीपतियों का काम किया और उनकी चौकीदारी की। बीएसपी सुप्रीमो ने कहा कि भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही जिम्मेदार हैं।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ हावड़ा में RPF की बड़ी कार्रवाई, रुपया-डॉलर समेत 72 लाख की करेंसी, यूपी के दो संदिग्ध भी गिरफ्तार।@ मिडिल ईस्ट संकट की मार-भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों में 20% की गिरावट, एविएशन सेक्टर को 18,000 करोड़ का नुकसान।@ मतदान से दो दिन पहले भी नाम जुड़ा तो मिलेगा वोटिंग का अधिकार', बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश।@ बीजेपी ने किया था महिला आरक्षण का विरोध', संसद में प्रियंका गांधी ने की आरोपों की बौछार।@ दिल्ली-NCR में ग्रैप-1 फिर से लागू, कई इलाकों में AQI खतरनाक स्तर पर।@ दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान के विंग्स आपस में टकराए।@ पाक से ऑपरेट दो X हैंडल भड़का रहे थे नोएडा में हिंसा, नोएडा पुलिस का खुलासा।@ हरियाणा राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस ने 5 विधायकों को किया निलंबित।@ बंगाल में अफसरों के तबादलों पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, CJI बोले- इसमें कुछ गलत नहीं।@ अशोक खरात के बाद ‘मॉन्टी बाबा’ गिरफ्तार-महिलाओं पर करता काला जादू, मांगता मुर्गा-बकरे का कलेजा।@ कटिहार में बाइक से छू गई थी साइकिल, मामूली कहासुनी के बाद दादी और पोती को सरेआम मार दी गोली।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -