- Back to Home »
- Politics »
- आज हमें देशभक्ति की एक नयी परिभाषा सिखायी जा रही है जबकि विविधता स्वीकार नहीं करने वालों को देशभक्त कहा जा रहा है….सोनिया गांधी
आज हमें देशभक्ति की एक नयी परिभाषा सिखायी जा रही है जबकि विविधता स्वीकार नहीं करने वालों को देशभक्त कहा जा रहा है….सोनिया गांधी
Posted by : achhiduniya
06 April 2019
दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी कहा कि वर्तमान सरकार असहमति को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि जब अपनी आस्था पर कायम रहने वालों पर हमले होते हैं तो ये सरकार मुंह मोड़ लेती है। सोनिया गांधी ने कहा, आज हमें देशभक्ति की एक नयी परिभाषा सिखायी जा रही है जबकि विविधता स्वीकार नहीं करने वालों को देशभक्त कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की आत्मा को सुनियोजित साजिश के जरिये कुचला जा रहा है जो कि चिंता की बात
है। गांधी ने यह भी आरोप लगाया कि
भाजपा नीत सरकार देश में कानून का शासन कायम करने के अपने कर्तव्य पालन को तैयार नहीं है। उन्होंने
कांग्रेस के चुनावी वादे पर कहा कि यदि
पार्टी सत्ता में आयी तो उनके क्रियान्वयन की निगरानी के लिए एक व्यवस्था विकसित
की जाएगी। उन्होंने कहा,हमने जो वादे किये हैं उन्हें लेकर मुझे कोई संदेह नहीं है। हमारी सरकार बनने
के बाद उनके क्रियान्वयन की निगरानी के लिए एक व्यवस्था बनायी जाएगी।

