- Back to Home »
- State News »
- लोकसभा चुनाव में सरकार की परीक्षा है,अच्छा काम करने वालो को ही दूसरा मौका मिलता है..केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
लोकसभा चुनाव में सरकार की परीक्षा है,अच्छा काम करने वालो को ही दूसरा मौका मिलता है..केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
Posted by : achhiduniya
06 April 2019
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव
में सरकार की परीक्षा है। उन्होंने कहा कि सत्ता में जो सरकार होती है उसे चुनाव
में काम के आधार पर ही देखा जाता है। अगर मतदाताओं को लगता है कि सरकार ने इन पांच
सालों में बेहतर काम किया है तो उन्हें सत्ता में आने का दूसरा मौका देना चाहिए
लेकिन अगर उन्हें लगता है कि सरकार का काम संतोषजनक नहीं था तो दूसरों को मौका
मिलता है। उन्होंने कहा है अगर हमारी सरकार ने अच्छा काम नहीं किया होगा तो ही
दूसरों को मौका मिलेगा। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि वोट डालते समय सरकार के पांच
सालों में किए गए कामों को ध्यान में रखकर ही मतदात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि
हम विकास के मुद्दे पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
चौकीदार हमारा मूल मुद्दा नहीं
है यह चुनाव के दौरान आ गया है। विकास ही चुनाव का मूल मुद्दा है। कांग्रेस मुक्त
भारत के बारे में गडकरी ने कहा कि बीजेपी ने कभी भी कांग्रेस मुक्त भारत नहीं कहा
है, हम
विपक्षी पार्टी चाहते हैं, लेकिन हमें कांग्रेस विचारधारा मुक्त भारत
चाहिए। पार्टी को दो लोगों के चलाने के आरोप पर गडकरी
ने कहा कि हमारी पार्टी व्यक्ति आधारित
पार्टी कभी नहीं रही है, विपक्षी दल यह आरोप लगाते रहे हैं कि अमित शाह और नरेंद्र मोदी सिर्फ दो आदमी
मिलकर पार्टी चला रहे हैं। हमारी पार्टी
में सबसे विचार विमर्श करके निर्णय लिया जाता है। इसलिए विपक्षी दलों का यह आरोप गलत है।

