- Back to Home »
- Politics »
- बीजेपी के बागी शत्रु की पत्नी [पूनम सिन्हा] देगी लखनऊ से गृहमंत्री राजनाथ सिंह को चुनौती.....
Posted by : achhiduniya
18 April 2019
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा को लखनऊ से गृहमंत्री राजनाथ सिंह के खिलाफ सपा के टिकट पर चुनाव लड़ाने की घोषणा की। इस दौरान अखिलेश यादव के साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव और पूनम सिन्हा भी मौजूद थीं। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह पार्टी का फैसला है और लखनऊ में कहा ये जाता है कि शुरुआत कभी प्रत्याशी से ही हुई थी और सबसे पहली सांसद महिला ही रही हैं।
आप
समाजवादी को समझते हैं और जो गठबंधन है उसे भी जानते हैं कि सपा, आरएलडी, बसपा ने हमेशा
से कहा है कि हमारा गठबंधन सक्षम है भारतीय जनता पार्टी को रोकने के लिए। उन्होंने
कहा कि समाजवादी पार्टी को यह बार-बार नहीं कहना चाहिए कि जितना भी हमारी पार्टी
ने महिलाओं का सम्मान किया है उतना किसी अन्य दल ने भी नहीं किया। लखनऊ से खुद के खिलाफ पूनम सिन्हा के चुनाव लड़ने की खबरों पर जब राजनाथ सिंह से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि हां किसी
को तो चुनाव लड़ना चाहिए, यही लोकतंत्र की सुंदरता है।
हम पूरी गरिमा
के साथ चुनाव लड़ेंगे, तहज़ीब जो लखनऊ की बहुत बड़ी धरोहर है, उसको भी हम कायम रखेंगे। उन्होंने कहा कि मैं यहां प्रत्याशी हूं। मुझे
कुछ ज्यादा बोलने की कोई जरूरत नहीं हैं। आप सभी से परिचित हूं और आगे भी आप सब की
शुभकामनाएं रहेंगी। एक बार फिर मैं आप सब का प्रतिनिधित्व करूंगा। सपा के एक नेता
ने कहा था,लखनऊ में 3.5 लाख मुस्लिम
वोटरों के अलावा, चार लाख कायस्थ मतदाता हैं और 1.3 लाख सिंधी मतदाता हैं।
यह पूनम सिन्हा की
उम्मीदवारी को बड़ी ताकत प्रदान करेगा। पूनम सिन्हा सिंधी हैं और उनके पति
शत्रुघ्न सिन्हा कायस्थ हैं। राजनाथ सिंह ने 2014 में लखनऊ सीट
से कुल 55.7 प्रतिशत मत हासिल किए थे। उधर, गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ से पर्चा भर दिया है।



