Posted by : achhiduniya 18 April 2019


भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में अचानक उस वक्त सभी दंग रह गए जब एक शख्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा के ऊपर जूता फेंक दिया। कानपुर में बीआईसी बंगलों की खरीद फरोख्‍त और आयकर छापों में उलझे भार्गव हॉस्‍पिटल के मालिक डॉ. शाक्‍ति भार्गव गुरुवार को नई मुसीबत में घिर गए। गुरुवार को चुनावी मौसम में राजनीतिक बयानबाजी के बीच नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में साध्वी प्रज्ञा के मुद्दे पर जब पार्टी के प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव मीडिया से रूबरू थे तभी डॉक्टर शक्ति भार्गव ने उनपर जूटा फेंक दिया। हालांकि उन्होंने यह क्यों किया इसका कारण नहीं पता चल सका है। 
डॉ शक्ति भार्गव कानपुर के नामचीन अस्पताल भार्गव हॉस्पिटल के मालिक और शहर के नामचीन डॉक्टरों में गिने जाते हैं। हाल ही में वह बीआईसी बंगलों की खरीद फरोख्त को लेकर आयकर की नजरों में चढ़े हैं। इतना ही नहीं इन बंगलों को लेकर उनके घर में भी गृह युद्ध छिड़ा है। डॉ. शक्‍ति के पिता और मां ने बेटा-बहू पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए डीएम को आदेश दिए थे कि बीआईसी बंगलों को मां डॉ. दया भार्गव के नाम खरीदा फिर उन्‍हें एक कंपनी बनाकर ट्रांसफर करा लिया बाद में मां और भाई को ही कंपनी से बाहर कर दिया गया। हालांकि यह मुद्दा हल होने से पहले करीब छह माह पूर्व ही उनके डॉ शक्ति के पिता वेद प्रकाश भार्गव का निधन हो गया।
डॉ. शक्ति भार्गव कानपुर स्थित भार्गव हॉस्पिटल का मालिक है। दिसंबर 2018 में आयकर विभाग की टीम ने डॉ. भार्गव के घर व कई ठिकानों पर छापा मारा था। इनका रियल एस्टेट का भी कारोबार है। आयकर विभाग के मुताबिक डॉ. शक्ति भार्गव ने स्काई लाइन निर्माण प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में करीब आठ करोड़ रुपये का निवेश किया था, लेकिन डॉ. भार्गव यह नहीं बता सके कि इस रकम का स्रोत क्या है, इन्होंने इतनी रकम किस तरह से जुटाई है। स्काई लाइन निर्माण प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कानपुर के बिल्डर अनूप अग्रवाल की भी भागीदारी है। इस कनेक्शन में अफसरों ने अनूप अग्रवाल के प्रतिष्ठानों पर जांच शुरू कर दी है।
500 करोड़ रुपए के बीआईसी के तीन बेशकीमती बंगले 11.5 करोड़ में खरीदने के बाद आयकर जांच में फंसे शाक्‍ति भार्गव के घर में जांच-पड़ताल में अधिकारियों के हाथ एक फाइल लगी। इस फाइल में  बंगलों की वजह से घर में छिड़े गृह युद्ध के पूरे प्रणाण दर्ज थे। डॉ शक्ति के पिता वेद प्रकाश और मां दया भार्गव ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि उनकी उम्र 71 वर्ष है। सीनियर सिटीजन एक्‍ट के तहत दायर याचिका में दंपति ने बेटे शक्‍ति भार्गव और बहू शिखा भार्गव पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। इस मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने डीएम कानपुर को तत्‍काल कार्यवाही करने के आदेश दिए थे, जिसमें कहा गया था कि बेटे बहू को घर से बाहर निकालकर वृद्ध दंपति को राहत दी जाए।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ यूपी पंचायत चुनाव पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने को गलत बताया, इलेक्शन की समयसीमा मांगी।@ कर्णप्रयाग रेल लाइन से बदलेगी तस्वीर,दिल्ली से चारधाम यात्रा आसान होगी, 7 घंटे बचेंगे, मेरठ-ऋषिकेश रैपिड रेल।@ दिल्ली में अब से राजस्व अधिकारियों के पास होगी कार्यकारी मजिस्ट्रेट की पावर, LG ने दी मंजूरी। @ कानुपर-एयरपोर्ट पर विमान के पंखे से महिला ट्रेनी घायल, घटना दबाए रहे अफसर, DGCA की टीम जांच के लिए पहुंची।@ बिहार टेंडर घोटाले पर तेजस्वी के सीएम सम्राट से 20 सवाल, चार्जशीट में बड़ी मछली छोड़ने का आरोप।@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला-8 आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी, टिन्नू के घर से ज्वेलरी और कागजात बरामद।@ हिमाचल के चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत- पेड़ों पर लटके मिले शव।@ CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, श्री अकाल तख्त के सामने पेश होंगे AAP के मंत्री-विधायक, हर फैसला स्वीकार।@ रिटायर्ड DIG पर ED का शिकंजा, प्रसांता कुमार दत्ता की 53 करोड़ की संपत्ति अटैच।@ दिल्ली और उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट जारी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था।@ हर घर तक पहुंचेगा नल से जल, ग्रेटर नोएडा में 38 गांवों में तेजी से चल रहा पाइपलाइन काम।@ पीएम मोदी ने किया $175 मिलियन के पैकेज और जन औषधि केंद्र का बड़ा ऐलान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -