Posted by : achhiduniya 26 April 2019


 डिजिटल पेमेंट जंहा एक सहूलियत है वही कभी कभी मुसीबतों का पहाड़ भी बन जाता है।  बैंक अकाउंट हैक करने और खाते से पैसे निकलने के बारे में तो आपने खूब सुना होगा।  एटीएम कार्ड बदलकर या फिर अन्य किसी तरीके से अकाउंट से पैसे निकलने के मामले अब  पुराने हो गए हैं। अब अकाउंट से पैसे ट्रांसफर करने के आपको आपके सिम के जरिये ही शिकार बनाया जा रहा है। अगर आपके पास कोई ऐसी कॉल आती है जिसमें कॉलर आपसे कहता है यदि आप अपना सिम अपडेट नहीं करते हैं तो यह डिऐक्टिवेट हो जाएगा, तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। 
आजकल सिम डिऐक्टिवेट का डर दिखाकर लोगों को लाखों की चपत लगाई जा रही है। पिछले दिनों दिल्ली के एक शख्स को सिम स्वैपिंग के जरिये ही करीब 4 लाख रुपये का चूना लगा दिया गया। इससे पहले भी पुणे के एक व्यक्ति के साथ करीब एक लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आ चुका है। अगर आपके या आपके किसी मित्र के पास ऐसा कोई भी कॉल आता है तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। इसके साथ ही आपको यह भी जानने की जरूरत है कि सिम स्वैपिंग आखिर होती क्या है और हैकर किस तरह आपको शिकार बनाते हैं। # क्या है सिम स्वैप:- सिम स्वैप का सीधा सा मतलब है सिम एक्सचेंज। इसमें आपके फोन नंबर से एक नए सिम का रजिस्ट्रेशन कर लिया जाता है। 
ऐसा होने पर आपका सिम कार्ड तुरंत काम करना बंद कर देता है और आपके फोन में सिग्नल आना बंद हो जाता है। यह इतना जल्दी होता है कि आप कुछ देर के लिए समझ ही नहीं पाते कि आपके साथ क्या हुआ। जब तक आप समझ पाते हैं तब तक काफी देर हो चुकी होती है। हैकर आपके नंबर से रजिस्टर हुए दूसरे सिम पर आने वाले ओटीपी का यूज कर पैसे अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लेता है। # ऐसे होती है सिम स्वैपिंग की शुरुआत:- सिम स्वैपिंग की शुरुआत होती है एक कॉल से, जिसमें कॉलर यह दावा करता है वह टेलीकॉम कंपनी का एक्जिक्यूटिव बोल रहा है। वह आपको बताता है कि आपका सिम अपडेट नहीं है।  सिम अपडेट होने पर आपकी कॉल ड्रॉपिंग की समस्या ठीक हो जाएगी और इंटरनेट की स्पीड भी बढ़ जाएगी। इसी बातचीत के दौरान वह आपसे आपके सिम का 20 डिजिट का यूनिक नंबर मांगता है। 
कई बार आप विश्वास में आकर सिम के पीछे लिखा यूनिक नंबर शेयर उससे कर देते हैं। यूनिक नंबर मिलने के बाद यह कॉलर आपके 1 नंबर  प्रेस करने के लिए  कहता है। जिससे ऑथेन्टिकेशन होता है और सिम स्वैप का प्रोसेस पूरा हो जाता है। सिम  स्वैप होते ही आपके नंबर के सिग्नल गायब हो जाते हैं और दूसरी ओर आपके नंबर वाले  स्कैमर के सिम कार्ड वाले फोन में सिग्नल आने लगते हैं। अधिकतर केस में स्कैमर के पास आपकी बैकिंग आईडी और पासवर्ड होता है। अब उसे बस ओटीपी की जरूरत होती है, जो सिम पर आता है। इस तरह आपके बैंक अकाउंट को हैक करके खाते से पैसे निकल लिए जाते है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ प्राइवेट स्कूलों RTE के तहत बच्चों को एडमिशन देने से मना नहीं कर सकते-सुप्रीम कोर्ट।@ यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे से भी बड़ा एक्सप्रेसवे बनेगा, UP के 22 जिलों से बिहार और नेपाल बॉर्डर तक जाएगा।@ महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी चालकों को बड़ी राहत-मराठी सीखने के लिए 15 अगस्त तक मिली मोहलत।@ 100% मुस्लिम वोटर वाली सीट से जीत गई हिंदू महिला, गुजरात के गोधरा में लिखा गया नया राजनीतिक अध्याय।@ मिडिल ईस्ट युद्ध का असर अब आसमान पर महंगे फ्यूल ने बिगाड़ा एयरलाइंस का बजट, सरकार से मदद की मांग।@ सबरीमला सुनवाई में तीखी बहस-धर्म बनाम मज़हब’ पर टकराव, मंदिर को बौद्ध पगोडा बताने का दावा।@ ब्रेन डेथ घोषित करने की प्रक्रिया पर सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने एम्स से मांगी रिपोर्ट।@ डिजिटल अरेस्ट पर बड़ा एक्शन, 9,400 से अधिक व्हाट्सएप अकाउंट बंद, सुप्रीम कोर्ट में हुआ खुलासा।@ गैंगस्टर मुख्तार मलिक हत्याकांड मामले में 11 आरोपियों को उम्र कैद, 1 को मिली 7 साल की सजा।@ नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानों का रास्ता साफ, मिल गया BCAS लाइसेंस, जानें कब से शुरू होगी टिकट बुकिंग।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -