- Back to Home »
- Sports »
- इस भारतीय वेटलिफ्ट ने उठाया रिकॉर्ड तोड़ वजन......
Posted by : achhiduniya
21 April 2019
भारत के जेरेमी लालरिन्नुंगा ने एशियाई
वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड तोड़ वजन उठाया।
उन्होंने पुरुषों के 67 किलो भार वर्ग के ग्रुप बी में तीन प्रयासों में 130 और
134 किलो क्लीन वजन उठाया। इस कारनामे की बदौलत उन्होंने यूथ वर्ल्ड और एशियन
रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। इस प्रदर्शन के बूते उन्होंने दूसरा स्थान हासिल किया।
इससे पहले भी इस कैटेगरी में रिकॉर्ड जेरेमी के ही नाम था। इस साल की शुरुआत में
उन्होंने 131 किलो वजन उठाया था।
16 साल के इस युवा वेटलिफ्टर ने क्लीन एंड जर्क
में दो सफल प्रयासों में 157 और 163 किलो
वजन उठाया। यह वजन उनके शरीर के वजन का दोगुना है। इस प्रदर्शन के जरिए जेरेमी ने
कजाखस्तान के सेखान ताईसुयेव के रिकॉर्ड को तोड़ा जिन्होंने 161 किलो वजन उठाया
था। भारत के जेरेमी ने कुल 297 किलो वजन(134+163 किलो) उठाया। उनसे आगे पाकिस्तान
के तल्हा तालिब रहे जिन्होंने कुल 304(140+164 किलो) वजन उठाया था।

