- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- महात्मा गांधी का हत्यारा नाथूराम गोडसे जीवित होता तो सत्तारूढ़ पार्टी उसे भी चुनाव में खड़ा कर देती....कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत
महात्मा गांधी का हत्यारा नाथूराम गोडसे जीवित होता तो सत्तारूढ़ पार्टी उसे भी चुनाव में खड़ा कर देती....कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत
Posted by : achhiduniya
21 April 2019
महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने
कहा, भाजपा बेशरमी से ऐसे व्यक्ति की
उम्मीदवारी का समर्थन कर रही है जो आतंकवाद और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों की आरोपी
है। कांग्रेस ने मालेगांव विस्फोट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को लोकसभा
चुनाव का टिकट देने पर भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि अगर महात्मा गांधी का
हत्यारा नाथूराम गोडसे जीवित होता तो सत्तारूढ़ पार्टी उसे भी चुनाव में खड़ा कर
देती।
जमानत पर चल रही ठाकुर अपने बयान को
लेकर निशाने पर है कि तत्कालीन महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दल के प्रमुख करकरे 26/11
मुंबई आतंकवादी हमले में इसलिए मारे गए क्योंकि मालेगांव विस्फोट की जांच के समय
उन्हें यातनाएं देने के लिए उन्होंने करकरे को श्राप दिया था। उन्होंने कहा,जवानों के बलिदान पर वोट मांग रहे भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस को उनके बयान के बाद देश से माफी
मांगने की जरुरत महसूस नहीं हुई।
उन्होंने करकरे के खिलाफ टिप्पणियों के बाद आक्रोश के बावजूद ठाकुर को ना
हटाने के लिए बीजेपी पर पलटवार करते हुए कहा कि यह दिखाता है कि पार्टी आतंकवाद का
समर्थन करती है।

