- Back to Home »
- State News »
- कांग्रेस की बागी प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को शिवसेना ने दी उपनेता की पदवी...
Posted by : achhiduniya
27 April 2019
कांग्रेस छोड़ शिवेसना में शामिल होने वालीं प्रियंका चतुर्वेदी का जन्म 19 नवंबर 1979 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ। वह उत्तर प्रदेश के मथुरा की रहने वाली हैं। वह कामर्स से ग्रुजेएट हैं। प्रियंका ने 2010
में भारतीय कांग्रेस पार्टी को ज्वाइन किया था। इसके बाद उन्हें 2012 में भारतीय
युवा कांग्रेस के मुंबई उत्तर पश्चिम का महासचिव नियुक्त किया गया। प्रियंका
चतुर्वेदी लगातार कांग्रेस पार्टी का बचाव और पक्ष ट्विटर और अन्य सोशल
प्लैटफार्मो पर रखती थीं जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें 2013 में अखिल भारतीय
कांग्रेस पार्टी (एआईसीसी) का प्रवक्ता
बना दिया था। कांग्रेस पार्टी की सबसे मुखर प्रवक्ताओं में एक थीं प्रियंका
चतुर्वेदी।
बीते दिनो कांग्रेस
कार्यकर्ताओं के अभद्र व्यवहार और उनके खिलाफ पार्टी की ओर से उचित कार्रवाई नहीं
किए जाने से नाराज प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस से रिश्ता
तोड़ दिया था। शिवसेना में शामिल होने के बाद प्रियंका चतुर्वेदी लगातार शिवसेना
के लिए कैंपेनिंग कर रही हैं। शिवसेना के इस कदम पर प्रियंका चतुर्वेदी ने उद्धव
ठाकरे का आभार जताया है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि संगठनात्मक भूमिका देने और
जिम्मेदारी देने के लिए उद्धव ठाकरे जी आपका बहुत आभार। कांग्रेस छोड़ शिवसेना में
शामिल होने वालीं प्रियंका चतुर्वेदी को प्रमोशन देते हुए शिवसेना ने प्रियंका चतुर्वेदी को पार्टी उपनेता के तौर पर नियुक्त किया है।

