- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- पीएम नरेंद्र मोदी ने बताई मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा के कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने की वजह....
पीएम नरेंद्र मोदी ने बताई मालेगांव ब्लास्ट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा के कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने की वजह....
Posted by : achhiduniya
20 April 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल लोकसभा सीट से मालेगांव विस्फोट की आरोपी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को टिकट देने के फैसले का भी बचाव किया और कहा कि वह उन लोगों के लिए प्रतीक हैं जिन्होंने हिन्दुओं को आतंकवादी बताया था। पीएम मोदी ने कहा कि प्रज्ञा वहां कांग्रेस को कड़ी चुनौती देंगी। प्रज्ञा ठाकुर को मध्य प्रदेश की भोपाल सीट से कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा गया है। प्रधानमंत्री ने भगवा आतंक संबंधी टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा, प्रज्ञा को उतारने का फैसला उन लोगों को करारा जवाब है जिन्होंने पूरे धर्म और संस्कृति को आतंक से जोड़ा।
टाइम्स
नाउ समाचार चैनल को दिये साक्षात्कार में पीएम मोदी ने ये बातें कहीं। इससे पहले
मुम्बई में 26/11 के आतंकी हमले में शहीद हुए पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे के बारे
में दिये गये अपने विवादित बयान पर चारों
ओर से आलोचना से घिरने के बाद मालेगांव बम विस्फोट मामले में आरोपी और भोपाल
लोकसभा सीट से भाजपा की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने शुक्रवार शाम को
खुले मंच से माफी मांगते हुए अपना बयान वापस ले लिया।

