- Back to Home »
- Crime / Sex »
- राजनित मे भी सक्रिय सटोरिये.....पार्टी की हार-जीत से ज्यादा वोटों के अंतर पर लग रहा गर्म सट्टा बाजार
राजनित मे भी सक्रिय सटोरिये.....पार्टी की हार-जीत से ज्यादा वोटों के अंतर पर लग रहा गर्म सट्टा बाजार
Posted by : achhiduniya
13 April 2019
2019 लोकसभा का पहला चुनावी चरण 11 अप्रैल
गुरुवार को शाम 6 बजे मतदान खत्म होने के बाद देर रात तक सभी ईवीएम स्ट्रांग रूम
में जमा कर दी गईं। 23 मई को मतों की गणना की जाएगी। कौन जीतेगा और कौन हारेगा यह
यकीन के साथ कह पाना काफी मुश्किल है, लेकिन
यह सियासी मुकाबला सट्टा बाजार में बड़ी कमाई का जरिया बन गया है। सूत्रों की
मानें तो दादरी के गौतमपुरी व पंजाबी मोहल्ले समेत दनकौर के बाजार में बड़े स्तर
पर व्यापारी सट्टा लगा रहे हैं। बीजेपी प्रत्याशी डॉ़ महेश शर्मा की जीत पर लाखों
रुपये का दांव लगाया जा रहा है।
उससे भी ज्यादा दांव बीजेपी प्रत्याशी व गठबंधन
प्रत्याशी सतवीर नागर के बीच हार-जीत के अंतर वाली वोटों पर लगाया जा रहा है।
मतदान के बाद प्रत्याशियों की हार-जीत को लेकर सट्टेबाजी का बाजार गरमा गया है।
दादरी व दनकौर क्षेत्र के बाजारों में बीजेपी प्रत्याशी की जीत को लेकर लाखों रुपए
का दांव अब तक लगाया जा चुका है। सूत्रों की मानें तो हार-जीत के अलावा
प्रत्याशियों के वोटों के फासले को लेकर अधिक पैसा लगा हुआ बताया जा रहा है।
हालांकि पुलिस क्षेत्र में सट्टा लगाए जाने की किसी भी सूचना से इनकार कर रही है।
इसके अलावा सट्टा बाजार में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रत्याशी
जितेंद्र सिंह व निर्दलीय प्रत्याशी कमांडो अशोक के बीच चौथे नंबर की लड़ाई मानते
हुए बड़ा दांव बाजार में लगाया जा रहा है। वहीं, कांग्रेस
प्रत्याशी डॉ़ अरविंद सिंह के वोट 1 लाख के पार होंगे या नीचे रहेंगे, इसे लेकर भी काफी लोग दांव लगा रहे हैं। सट्टे का यह पूरा कारोबार मोबाइल
फोन के जरिए संचालित हो रहा है। सट्टे पर लगने वाली रकम लाखों तक बताई जा रही है।
23 मई को चुनाव परिणाम घोषित होने तक कुछ सटोरियों की पौ बारह हो सकती है, जबकि कुछ कंगाल हो सकते हैं।


