- Back to Home »
- Politics »
- कांग्रेस-बीएसपी-एसपी को 'अली' पर,तो हमें भी बजरंगबली पर विश्वास... उत्तर प्रदेश में धर्म की राजनित पर उतारू दल..
कांग्रेस-बीएसपी-एसपी को 'अली' पर,तो हमें भी बजरंगबली पर विश्वास... उत्तर प्रदेश में धर्म की राजनित पर उतारू दल..
Posted by : achhiduniya
09 April 2019
एक रैली के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि मैनें यह पढ़ा कि कांग्रेस के नेता कमलनाथ कह रहे हैं कि उन्हें एससी व एसटी के वोट नहीं चाहिए। उन्हें सिर्फ मुस्लिमों का वोट चाहिए। योगी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के उस बयान की भी निंदा की थी जिसमें उन्होंने सत्ता में आने के बाद दस दिन के अंदर ही किसानों का लोन माफ करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी बार-बार यह कह रहे हैं कि वह एमपी और छत्तीसगढ़ में अगर सत्ता में आए तो वह किसानों का लोन माफ करेंगे,लेकिन उनकी सरकार पंजाब में है वहां तो अभी तक किसानों का लोन माफ नहीं कि जा सका है।
यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा चुनाव से ठीक पहले एक बार फिर
अली-बजरंगबली को लेकर बयान दिया है। उन्होंने मेरठ में एक रैली को संबोधित करते
हुए कहा कि अगर कांग्रेस-बीएसपी-एसपी को 'अली' पर विश्वास है तो हमें भी बजरंगबली पर विश्वास
है। कुछ दिन पहले योगी आदित्यनाथ के मोदी सेना को लेकर दिए बयान पर खासा विवाद हुआ
था। चुनाव आयोग ने भी मामले में पहले यूपी के चुनाव आयुक्त से जवाब तलब किया था।
इस मालमे में बाद में चुनाव आयोग ने एक और नोटिस भी जारी किया था। जिसके तहत ऐसे
बयान पर स्पष्टिकरण की मांग की गई थी।

