- Back to Home »
- National News »
- पीएम मोदी के झूठे वादो की खोली पोल राहुल गांधी ने...
Posted by : achhiduniya
28 April 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक टेलीविजन चैनल को
दिए साक्षात्कार में अर्थशास्त्रियों के उन कयासों को खारिज कर दिया था कि नोटबंदी
के कारण बेरोजगारी बढ़ी है। प्रधानमंत्री ने कहा था,लोग नोटबंदी
के बड़े निर्णय को महत्वहीन बनाने का बहाना ढूंढ़ रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी और GST के लिए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला वार होते हुए कहा कि
पिछले 70 सालों में नोटबंदी और गब्बर
सिंह टैक्स की मूर्खता किसी ने नहीं की। राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी के
संसदीय क्षेत्र रायबरेली के ऊंचाहार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए यह
टिप्पणी की। राहुल ने पूछा, मोदी ने नोटबंदी को काला धन और
भ्रष्टाचार के खिलाफ एक लड़ाई बताकर देश से झूठ बोला था।
यदि यह काला धन के खिलाफ
लड़ाई थी, तो 2016 में नोटबंदी के बाद
कोई चोर बैंकों और एटीएम के बाहर कतारों में क्यों नहीं खड़ा था। राहुल ने
प्रधानमंत्री पर 22 लाख सरकारी नौकरियां न भरने का आरोप
लगाते हुए कहा, यदि कांग्रेस सत्ता में आती है तो एक साल के
भीतर सभी पदों को भर दिया जाएगा। साथ ही यह भी वादा किया कि यदि उनकी पार्टी उत्तर
प्रदेश में सरकार बनाती है तो किसानों के कर्ज माफ कर दिए जाएंगे। रैली को संबोधित
करने के बाद गांधी ने मीडिया से बातचीत भी की और रोजगार मुहैया कराने तथा किसानों
के कर्ज माफ करने के वादे पूरे न करने का मोदी पर आरोप लगाया।
राहुल ने कहा,मोदी जी ने पिछले पांच सालों में देश से सिर्फ झूठ बोला है। बेरोजगारी दर
पिछले 45 सालों में सबसे ऊंची है और उत्तर प्रदेश के सभी
युवक इस बात को जानते हैं। मोदी जी ने अपने सभी भाषणों में दो करोड़ लोगों को
रोजगार देने के बारे में बातें की थी,लेकिन आज किसान
आत्महत्या कर रहे हैं,क्योंकि उनके कर्ज माफ करने के वादे
पूरे नहीं किए गए हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़
में सत्ता में आते ही हमने दो दिनों के भीतर किसानों के कर्ज माफ करने का वादा
पूरा कर दिया।


