- Back to Home »
- Politics »
- प्रज्ञा ठाकुर ने लिया नामांकन वापस ये है वजह......
Posted by : achhiduniya
28 April 2019
भोपाल लोकसभा सीट से प्रज्ञा ठाकुर ने अपना नामांकन वापस लेते हुए चुनाव न लड़ने का फैसला लिया है,लेकिन यह बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर नहीं बल्कि उनकी हमनाम निर्दलीय प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर हैं, जिन्होंने बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के कहने पर नामांकन वापस ले लिया है और चुनाव न लड़ने का फैसला लिया है। भोपाल लोकसभा क्षेत्र से साध्वी प्रज्ञा की हमनाम और निर्दलीय प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर चुनावी मैदान में थीं, जिसके चलते भाजपा सहित खुद साध्वी प्रज्ञा भी काफी परेशान थीं कि कहीं एक जैसा नाम होने के चलते जनता भ्रमित न हो जाए,
जिसके बाद साध्वी प्रज्ञा ने प्रज्ञा ठाकुर को मिलने के लिए अपने घर बुलाया और वहां उनसे चुनाव न लड़ने की अपील की। वहीं साध्वी प्रज्ञा के मनाने पर प्रज्ञा ठाकुर ने भी उनकी बात मान ली और चुनाव न लड़ने का ऐलान कर दिया। जिसके बाद बीजेपी ने राहत भरी सांस ली है। बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ने इस मौके पर प्रज्ञा ठाकुर का अभिनंदन किया है।
प्रज्ञा ठाकुर के चुनाव न लड़ने के फैसले के ऐलान के बाद साध्वी प्रज्ञा ने प्रज्ञा ठाकुर को भगवा कपड़ा पहनाकर और तिलक लगाकर उनका सम्मान किया। इस दौरान भाजपा के कई बड़े नेता साध्वी प्रज्ञा के घर पर मौजूद थे, जिनमें भाजपा उपाध्यक्ष प्रभात झा और कई स्थानीय नेता शामिल थे। प्रज्ञा ठाकुर के चुनाव न लड़ने के फैसले के ऐलान के बाद साध्वी प्रज्ञा ने प्रज्ञा ठाकुर को भगवा कपड़ा पहनाकर और तिलक लगाकर उनका सम्मान किया।


