- Back to Home »
- Suggestion / Opinion »
- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आदेश पर धुआंधार प्रचार के लिए नवजोत सिंह सिद्धू तैयार.....
Posted by : achhiduniya
08 April 2019
नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और रविवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल से मुलाकात की। पंजाब की अमरिंदर सिंह सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करने को कहा है। सिद्धू 10 अप्रैल से शुरू कर 40 दिन तक पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट किया,कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी जी से मुलाकात हुई। उन्होंने मुझे निर्देश दिया कि धुआंधार प्रचार करूं और कार्यक्रम के विस्तृत ब्यौरे के लिए अहमद पटेल से मिल लूं। प्रचार 10 अप्रैल से शुरू होगा। 40 दिन तक चलेगा।
सिद्धू की कांग्रेस से नाराजगी की वजह पत्नी नवजोत कौर को उनकी पसंद
की चंडीगढ़ सीट से टिकट नहीं मिलने को लेकर थी। टिकट देने से कांग्रेस ने मना कर
दिया। इस सीट से कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता पवन बंसल को उम्मीदवार बनाया गया है।
पहले चर्चा थी कि नवजोत कौर को अमृतसर सीट से टिकट दिया जा सकता है, जहां से अमरिंदर सिंह ने साल 2014 के लोकसभा
चुनाव में भाजपा के अरुण जेटली को हराया था,लेकिन इन
चर्चाओं पर भी तब विराम लग गया जब कांग्रेस ने अमृतसर लोकसभा सीट से गुरजीत सिंह
ओजला को टिकट दे दिया।

