Posted by : achhiduniya 19 April 2019

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे की घोषणा करते हुए ट्विटर पर देशवासियों का आभार जताया है। प्रियंका चतुर्वेदी ने 17 अप्रैल को पार्टी के एक फैसले पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने लिखा था कि कांग्रेस में अपना खून-पसीना देने वालों की जगह लंपट और गुंडो को तरजीह दी जा रही है। यह देखना बेहद दुखद है। प्रियंका चतुर्वेदी ने इस्तीफे में राहुल गांधी को संबोधित करते हुए लिखा, मैं ये इस्तीफा बेहद भारी मन से लिख रही हूं। 
मैंने 10 साल पहले यूथ कांग्रेस के साथ शुरुआत की थी। मैं पार्टी की लिबरल, प्रोग्रेसिव और इंक्लूसिव राजनीतिक विचारधारा से प्रभावित थी। मैंने इन वर्षों के दौरान जी-जान से पार्टी की सेवा की है और बदले में किसी पुरस्कार की चाहत नहीं की। उन्होंने लिखा, मुझे दुःख इस बात का है कि महिलाओं की सुरक्षा, अस्मिता और सशक्तिकरण की पार्टी की विचारधारा और आपकी कार्रवाई के निर्देश भी पार्टी के कई सदस्यों के व्यवहार में नहीं दिखते।प्रियंका ने लिखा कि उनके साथ पार्टी की ड्यूटी के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने गंभीर दुर्व्यवहार किया,लेकिन चुनाव के माहौल में पार्टी ने इस घटना को दरकिनार कर दिया।
 इस बात ने मुझे कांग्रेस पार्टी के बाहर अपनी संभावनाएं खोजने पर विवश किया। क्या है पूरा मामला:- मथुरा में राफेल मुद्दे पर प्रियंका चतुर्वेदी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। वहां उनके साथ कांग्रेस पार्टी के ही कुछ स्थानीय कार्यकर्ताओं ने दुर्व्यवहार किया था। प्रवक्ता ने पार्टी में इसकी शिकायत की जिसके बाद बुरा बर्ताव करने वालों को पार्टी से निकाल दिया था,लेकिन एक हालिया फैसले में उन्हें फिर पार्टी में वापस लेने की घोषणा की गई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि निलंबित सदस्यों ने अपने व्यवहार और आचरण के लिए खेद जताया है। उनके अनुरोध पर फिर से उन्हें पार्टी में शामिल किया जा रहा है। यह पत्र उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासनात्मक कमेटी के फजले मसूद ने जारी किया है। पत्र में लिखा है कि कांग्रेस पार्टी के महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया की संस्तुति पर अनुशासनात्मक कार्रवाई को निरस्त किया जाता है। 
प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस से इस्‍तीफा देने के बाद शुक्रवार को शिवसेना ज्‍वाइन कर ली है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुंबई में प्रेस कांफ्रेंस करके प्रियंका चतुर्वेदी के पार्टी ज्‍वाइन कर लेने का ऐलान किया। साथ ही उन्‍हें सदस्‍यता भी दिलाई। प्रियंका ने शिवसेना ज्‍वाइन करने के बाद उद्धव ठाकरे का आभार जताया। उन्‍होंने कहा है, शिवसेना  में शामिल होने से पहले मैंने इस पर काफी सोच विचार किया है। मैंने  महिलाओं के सम्‍मान के लिए कांग्रेस छोड़ी है। टिकट के लिए पार्टी नहीं छोड़ी  है। कांग्रेस ने मेरा कभी सम्‍मान नहीं किया।  उन्‍होंने क‍हा कि मैंने मथुरा से कांग्रेस का टिकट नहीं मांगा था। बदसलूकी से नाराज होकर कांग्रेस छोड़ी है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ मंदिर की संपत्ति देवता की, सरकार उसकी मालिक नहीं हो सकती-तमिलनाडु सरकार को SC से झटका।@ अंडरगारमेंट में सीक्रेट पैकेट छिपाकर ले जा रहा था संदिग्ध, जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा।@ टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीनों बालिग, लॉरेंस बिश्नोई की कस्टडी पर भी बोले मुंबई के DCP @ शांति बनाए रखने के लिए 10,000 का बॉन्ड? दिल्ली पुलिस के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची नेहा बोरा।@ टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद रैपिडो पर बैन की मांग, एक अटैकर के ड्राइवर होने पर उठ रहे सवाल।@ अमित शाह पंजाब में करेंगे 'चिट्टे' का रावण दहन, लुधियाना के दशहरा समारोह से चुनावी शंखनाद।@ मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, चार लोगों की हत्या के बाद उबाल, दो शव लेकर CM आवास पहुंचे प्रदर्शनकारी।@ जगदीप धनखड़ होंगे RSS के 100 साल पर नागपुर में आयोजन के चीफ गेस्ट, इजरायल से भी एक मेहमान।@ OIC को भारत की दो टूक-जम्मू-कश्मीर से जुड़े केवल दो ही मुद्दे; पाकिस्तान अवैध कब्जा खाली करे और सीमा पार आतंकवाद बंद करे।@ वर्दी की आड़ में साजिश, 36 साल पुराने फर्जी केस में 12 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा।@ FSSAI ने जेप्टो, स्टोरिया और कई कंपनियों को भेजा नोटिस, विज्ञापनों और नियमों के उल्लंघन पर कसेगा शिकंजा।@ वंदे भारत में पहली बार विदेशी यूटयूबर ने किया सफर, बोला- एग्जीक्यूटिव क्लास का ये फीचर दिल ले गया।@ अमन की बातें, जंग की तैयारी-ईरान के खिलाफ पाकिस्तान का दोहरा खेल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -