- Back to Home »
- Religion / Social »
- अमर-अकबर-एंथनी डे हो गया आज...अमिताभ बच्चन ने दी हनुमान जयंती की शुभकामनाएं....
Posted by : achhiduniya
19 April 2019
बॉलीवुड के महा नायक अमिताभ बच्चन अपने फैंस से बातचीत करने के लिए सोशल मीडिया का जमकर इस्तेमाल करते हैं। वह सभी तीज-त्योंहारों पर अपने फैंस को विश करते हैं। इतना ही नहीं अमिताभ अक्सर अपनी फिल्मों के अपडेट के साथ ही साथ सोशल मुद्दों पर बात करने के लिए सोशल साइट का ही इस्तेमाल करते हैं। अमिताभ बच्चन ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दी है।
अमिताभ ने बड़े खास अंदाज में हनुमान जयंती की बधाई दी है।
उन्होंने लिखा है कि आज तो अमर अकबर एंथोनी हो गया...आज हनुमान जयंती, जुम्मा, Good Friday है...। अमिताभ के इस
ट्वीट के बाद फैंस भी उन्हें इसी अंदाज में विश करने लगे। इससे पहले अमिताभ बच्चन
ने ट्वीट करके हनुमान जयंती की बधाई भी दी
थी। अमिताभ बच्चन ने हनुमान चालिसा ट्वीट कर फैंस को बधाई दी थी। आज हनुमान जंयती
के साथ ही साथ देश भर में गुड फ्राइडे भी मनाया जा रहा है।
अमिताभ के वर्कफ्रंट की
बात करें तो आपको बता दें कि हाल ही में अमिताभ बच्चन की फिल्म बदला रिलीज हुई है।
बदला में एक्ट्रेस तापसी नजर आईं थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस हिट साबित हुई। इस फिल्म
के बाद अब अमिताभ को बह्मशात्र में देखा जाएगा। इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणबीर
कपूर भी नजर आने वाले हैं।


