- Back to Home »
- Property / Investment »
- कर्ज के समुद्र में डुबे जेट एयरवेज को हवा में उड़ा सकते है मुकेश अंबानी....
Posted by : achhiduniya
21 April 2019
जेट के कर्मचारी वित्त मंत्री अरुण से मिले।
वित्त मंत्री ने मदद का भरोसा दिया. कर्मचारियों ने कहा कि वे कंपनी के साथ इस
कठिन समय में खड़े हैं, लेकिन उन्हें फिलहाल कम से कम एक महीने की सैलरी चाहिए। उनपर कर्ज का बोझ बढ़ रहा है, अब तो घर
चलाने में भी परेशानी हो रही है,जिसकी वजह से कम से कम एक महीने की सैलरी उन्हें चाहिए। सभी
कर्मचारियों को एक महीने की सैलरी के लिए
170 करोड़ रुपये की जरूरत होगी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, देश
के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी जेट में हिस्सेदारी खरीदना चाहते हैं। हालांकि उनकी
कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने जेट को खरीदने के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (EoI)
नहीं जमा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, एतिहाद
एयरवेज (Etihad Airways) के जरिए जेट में हिस्सेदारी खरीदने
के लिए इच्छुक हैं। वर्तमान में एतिहाद की हिस्सेदारी 24 फीसदी है। कंपनी में जेट को खरीदने के लिए EoI भी जमा किया है।
माना जा रहा है कि मुकेश अंबानी इस रास्ते से डूबते जेट
को उबारने का काम करेंगे और एतिहाद की हिस्सेदारी जेट एयरवेज में 49 फीसदी हो जाएगी।
एविएशन फील्ड में FDI के नियमों की बात करें तो 49 फीसदी
हिस्सेदारी खरीदने में एतिहाद को किसी परमिशन की जरूरत नहीं होगी। इससे ज्यादा
हिस्सेदारी खरीदने के लिए सरकार से अनुमति की जरूरत होगी।


