- Back to Home »
- State News »
- भाजपा की वॉशिंग मशीन से धुलकर आतंक की एक आरोपी देशभक्त बनकर निकली है..... छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
भाजपा की वॉशिंग मशीन से धुलकर आतंक की एक आरोपी देशभक्त बनकर निकली है..... छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Posted by : achhiduniya
21 April 2019
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के मुंबई हमले में शहीद पूर्व ATS चीफ हेमंत करकरे पर दिए बयान की निंदा की है। भूपेश बघेल ने ट्वीट के जरिए भाजपा और भोपाल लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा पर निशाना साधा है और कहा कि हां! तो भाजपा की वॉशिंग मशीन से धुलकर एक आतंक की आरोपी देशभक्त बनकर निकली है। ये वही देशभक्त है, जिसने 2001 में छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़ में शैलेंद्र देवांगन नामक व्यक्ति पर चाकू से हमला किया था। इनकी चले तो ये तो अपने गुरू गोडसे को भी फिर से जिंदा कर चुनाव लड़वा दें।
अपने बयान में
साध्वी प्रज्ञा ने कहा था कि आपको विश्वास करने में थोड़ी तकलीफ होगी, देर लगेगी, लेकिन मैंने उससे कहा था कि उसका सर्वनाश
होगा। उसने मुझे कई यातनाएं दीं, कई गंदी गालियां दीं। वह
मेरे लिए ही नहीं, किसी के लिए भी असहनीय होंगी। ठीक सवा
महीने में सूतक लगता है। जिस दिन मैं गई थी, उस दिन इसके
सूतक लग गए थे और ठीक सवा महीने में जिस दिन आतंकवादियों ने उसको मारा, उस दिन उसका अंत हुआ। वहीं बयान के बाद मची राजनीतिक उथल-पुथल पर साध्वी
प्रज्ञा कहा था कि मैंने कहा वो मेरी व्यक्तिगत पीड़ा थी, जो
मैंने सुनाई।
साध्वी प्रज्ञा ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि मेरे शब्दों से
दुश्मनों को बल मिलता है तो मैं अपना बयान वापस लेती हूं। साध्वी के इस बयान के
बाद भाजपा में भूचाल मच गया और पार्टी ने तुरंत साध्वी के बयान से किनारा करते हुए
कहा था कि भाजपा हमेशा से शहीदों का सम्मान करती रही है। शहीद हेमंत आतंकवादियों
से लड़ते हुए मारे गए थे, बीजेपी ने हमेशा उन्हें शहीद माना
है।


