- Back to Home »
- Discussion »
- रिश्ते में तो हम योगी के बाप लगते हैं…. CM योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने
रिश्ते में तो हम योगी के बाप लगते हैं…. CM योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने
Posted by : achhiduniya
22 April 2019
लोकसभा चुनाव के दौरान नेताओं की बयानबाजी चरम पर है और कई तरह के विवादास्पद बयान सामने आ रहे हैं। कई मामलों पर चुनाव आयोग अपना डंडा भी चल चुका है और पिछले दिनों योगी आदित्यनाथ, मेनका गांधी, मायावती और आजम खान के चुनाव प्रचार पर अलग-अलग समय के लिए बैन भी लगा दिया था। हालांकि इसके बावजूद जमकर बयानबाजी हो रही है और नेता भड़काऊ और विवादास्पद बयान देने से बाज नहीं आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बटला हाउस कांड में आतंकवादियों से सलमान खुर्शीद का संबंध होने को लेकर बयान दिया था।
उन्होंने
फर्रूखाबाद की एक जनसभा में सवाल किया था कि बटला हाउस कांड में आतंकवादियों का
सलमान खुर्शीद से क्या संबंध था? वो किस हैसियत
से उनकी पैरवी करने गए थे। इसके बाद सलमान खुर्शीद ने उन पर पलटवार करते हुए कहा
कि मैं खुश हूं कि योगी आदित्यनाथ मुझसे लड़ाई मानते हैं और मैं योगी आदित्यनाथ से
इस संबंध में बहस करने को तैयार हूं। ये बहस गौशाला में होनी चाहिए, पता लग जाएगा कि गाय उनके साथ हैं या मेरे साथ
हैं। रिश्ते में तो हम योगी के बाप लगते हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने उत्तर प्रदेश के
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया है। उनके इस बयान की
आलोचना हो रही है। बयान में सलमान खुर्शीद ने ये कह डाला कि हम रिश्ते में योगी
आदित्यनाथ के बाप लगते हैं।


