- Back to Home »
- State News »
- मनमाफिक बयान न देने [मोदी की तारीफ] के चलते मंच पर ही युवक पर भड़के कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह....
Posted by : achhiduniya
22 April 2019
जैसे-जैसे चुनाव प्रचार बड़ता जा रहा है वैसे-वैसे नेताओ में बेचैनी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है। भोपाल में एक चुनावी सभा के दौरान दिग्विजय सिंह का भाजपा पर हमले का दांव उलटा पड़ गया है। उन्होंने मंच से सवाल किया कि क्या आपके खाते में 15 लाख रुपये आए। भीड़ में मौजूद एक युवक ने हाथ उठाकर जवाब देने की इच्छा जाहिर की। दिग्विजय सिंह ने युवक को मंच पर बुला लिया। युवक माइक थामते ही दिग्विजय सिंह के सवाल को दरकिनार कर मोदी सरकार की तारीफ करने लगा। युवक ने कहा कि मोदी जी ने सर्जिकल स्ट्राइक की। आतंकवादियों को सबक सिखाया। युवक का इतना बोलना था कि मंच पर खड़े कांग्रेस कार्यकर्ता ने युवक के हाथ से माइक ले लिया और उसे मंच से नीचे उतार दिया।
भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार
दिग्विजय सिंह के सामने सोमवार को एक चुनावी सभा में तब विचित्र स्थिति उत्पन्न हो
गयी जब एक युवक ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा लोगों के खाते में 15 लाख रूपये आने के सवाल के जवाब में मंच पर आकर
कहा, सर्जिकल स्ट्राइक कर दिया मोदी जी ने आतंकवादियों
को मारा। दिग्विजय ने जिले के बैरसिया कस्बे में एक चुनावी सभा को
सम्बोधित करते हुए उपस्थित लोगों से कहा, जिसके खाते
में 15 लाख रुपये आ गये वह हाथ उठा दे। इस पर सभा
में उपस्थित एक युवक ने हाथ उठा दिया। तब दिग्विजय ने कहा, तुम्हारे खाते में आ गये..आ जाओ… आ जाओ इधर आ जाओ। एकांउट नंबर ले आओ तुम्हारा। हम
तुम्हारा नागरिक अभिनंदन करेंगे।
तुम्हारे खाते में 15 लाख रुपये आ गये। कांग्रेस नेता के बुलाने पर
गुलाबी शर्ट पहने लगभग 25 वर्षीय युवक मंच पर गया । दिग्विजय ने
उससे कहा, तेरे खाते में मोदी जी ने 15 लाख रुपये भिजवा दिये। बोलो। इसके बाद युवक ने
माइक पकड़ कर गुगली मारते हुए कहा, सर्जिकल
स्ट्राइक कर दिया मोदी जी ने। आतंकवादियों को मारा। इतना सुनते ही मंच पर मौजूद एक
अन्य नेता आये और युवक को बोलने से रोक दिया तथा उसे मंच से उतार दिया। इस दौरान
मंच पर मौजूद सभी नेता हंसते रहे।


