- Back to Home »
- Property / Investment »
- Jio इंटरनेट से टेलीकॉम के बाद अब रियल स्टेट [रिलायंस रियलस्टेट इंडस्ट्री] मे मचाएगी तहलका..पिता धीरूभाई अंबानी का सपना करेंगे पूरा मुकेश अंबानी..
Jio इंटरनेट से टेलीकॉम के बाद अब रियल स्टेट [रिलायंस रियलस्टेट इंडस्ट्री] मे मचाएगी तहलका..पिता धीरूभाई अंबानी का सपना करेंगे पूरा मुकेश अंबानी..
Posted by : achhiduniya
10 April 2019
बिजनस स्टैंडर्ड में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार अंबानी की
यह मेगासिटी रिलायंस ग्रुप का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट होगा। इस प्रोजेक्ट के जरिये वे
अपने पिता स्वर्गीय धीरूभाई अंबानी का सपना पूरा करेंगे। यह ऐसा शहर होगा जहां सब
कुछ मुकेश अंबानी का ही होगा। वर्ल्ड क्लास सुविधा के अलावा यहां की प्रशासनिक
व्यवस्था भी रिलायंस ग्रुप की देखरेख में ही होगी। अंबानी का यह प्रोजेक्ट रियल्टी
सेक्टर के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है। जिस तरह Jio ने टेली
कम्युनिकेशन की दुनिया में क्रांति ला दी, ठीक उसी तरह
रियल स्टेट की दुनिया में क्रांति आने वाली है।
क्योंकि, यह सस्ता भी होगा और सबके लिए उपलब्ध भी
होगा। यह प्रोजेक्ट क्वालिटी और क्वांटिटी, दोनों का
कॉकटेल होगा, जिसका असर मुंबई पर भी देखने को मिलेगा।
मुंबई में रियल एस्टेट की आसमान छू रही कीमत पर इससे लगाम लगेगा। फ्री कॉलिंग और
सस्ते इंटरनेट से टेलीकॉम इंडस्ट्री में धमाका करने वाले दुनिया के 13वें सबसे रईस
शख्स मुकेश अंबानी अब रियलएस्टेट सेक्टर में कदम रखने जा रहे हैं। जानकारों का
कहना है कि रिलायंस के रियलएस्टेट इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद पूरा बाजार ही
बदल जाएगा। इसमें निवेश्कों और ग्राहकों दोनों को फायदा होगा। बताया जा रहा है कि
रिलायंस की तरफ से तैयार किए जाने वाले घर बाजार कीमत से सस्ते में मिलेंगे। दरअसल, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने मुंबई के करीब एक
वर्ल्ड क्लास मेगासिटी का निर्माण करने जा रही है। इसका ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया
है। आने वाले 10 साल में यह मेगा सिटी बनकर तैयार हो जाएगी और इस पर 75 बिलियन
डॉलर (5.3 लाख करोड़ रुपये) का खर्च होगा। मुकेश अंबानी इस शहर को सिंगापुर की तरह
बसाना चाहते हैं। इस शहर में 5 लाख लोगों के रहने की सुविधा होगी।
इसमें स्कूल, कॉलेज, अस्पताल, स्पोर्ट्स ग्राउंड तो छोटी बातें हैं। इस
प्रोजेक्ट के तहत रिलायंस ग्रुप का अपना एयरपोर्ट, सी-लिंक और
पोर्ट होंगे। यह रिलायंस इंडस्ट्रीज का अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट होगा। यह
प्रोजेक्ट इतना बड़ा होगा कि 'projects within a
project' की तर्ज पर रिलायंस इसे पूरा करेगी। प्रोजेक्ट की सफलता और
भविष्य को लेकर एक्सपर्ट का कहना है कि यह भारत में रियल एस्टेट की सूरत और सीरत
दोनों बदलने में काम करेगा। जानकारों का यह भी कहना है कि इसके बाद मुंबई की
तस्वीर बदल जाएगी क्योंकि मुकेश अंबानी के शहर में रोजगार के भी मौके होंगे। वहां
के लोगों को किसी काम के लिए शहर से बाहर निकलने की जरूरत नहीं होगी। इससे मुंबई का बोझ भी हलका होगा।
80 के दशक में
धीरूभाई अंबानी ने इस प्रोजेक्ट का सपना देखा था, जो अब सच होने
जा रहा है। इस प्रोजेक्ट पर काम तेजी से जारी है। रिलायंस 2180 करोड़ रुपये का
निवेश भी कर चुकी है। उन्होंने पिछले महीने नवी मुंबई स्पेशल इकोनॉमिक जोन (NMSEZ) से 4000 एकड़ जमीन लीज पर ली है। NMSEZ को मुकेश अंबानी, जय कॉर्प इंडिया, SKIL इंफ्रांस्ट्रक्चर
लिमिटेड और सिटी एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (CIDCO) द्वारा प्रोमोट किया जाता है। NMSEZ में 26 फीसदी हिस्सेदारी CIDCO की है, बाकी मुकेश
अंबानी की है।



