Posted by : achhiduniya 10 April 2019


 पणजी में एक चुनावी रैली में कांग्रेस के हेलीकॉप्टर घोटाले व बोफोर्स दलाली पर  जमकर गरजे पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के राज में ऐसा कोई रक्षा सौदा नहीं था जो संदेह के दायरे में नहीं था। मोदी ने कहा कांग्रेस ने बोफोर्स में दलाली खाई और दलाल क्वात्रोकी मामा को भगा दिया। पीएम मोदी ने कहा कि जब राफेल की खरीद की बात सेना ने रखी, तो कांग्रेस के नामदार परिवारों के खास दलाल इसमें भी लग गए। परिणाम ये हुआ कि यह डील वर्षों तक अटकी रही और सेना की शक्ति घटती रही। फिर 2014 से पहले घोटालों से भरे माहौल के बीच कांग्रेस ने राफेल का डिब्बा बंद कर दिया। पीएम मोदी ने हेलीकॉप्टर घोटाले की चर्चा करते हुए दावा किया कि इसमें भी खूब दलाली चली। 
तरीका वही था, बोफोर्स वाला मिशेल मामा जैसे दलालों को विदेश भगा दिया गया। मोदी ने कहा कि इनको लगा कि यह मामला भी दब जाएगा,लेकिन इनको यह एहसास नहीं था कि चौकीदार आएगा और इनके भगाए हर बिचौलिए को पाताल से ढूंढकर भी लेकर आएगा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल के समय से ही गोवा ने मजबूर सरकारों का एक लंबा दौर देखा है। ऐसी सरकारों, अस्थिर गठबंधनों, दलबदल करने वाले विधायकों की वजह से गोवा के विकास पर भी प्रभाव पड़ा। वर्ष 1990 से 2000 तक के दस वर्षों में गोवा ने 13 मुख्यमंत्री देखे। 
अब बीते वर्षों में बीजेपी बहुत मेहनत से गोवा को विकास के एक नए ट्रैक पर लाई है। पीएम मोदी ने गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को याद करते हुए कहा कि अपने समर्पण भाव से, अपने श्रम से कोई व्यक्ति कैसे ईमानदारी से जनहित में काम कर सकता है, ये पर्रिकर जी ने करके दिखाया। मोदी ने कहा कि देश का रक्षा मंत्री रहते हुए, देश के सैनिकों के प्रति, राष्ट्र रक्षा के लिए जरूरी फैसलों को लेकर जिस समर्पण भाव से मनोहर पर्रिकर जी ने काम किया, वो अतुलनीय है।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में एक्शन,6 हिरासत में, टिन्नू यादव की तलाश जारी।@ बंगाल विधानसभा में सोमवार को पेश किया जा सकता है UCC बिल -सूत्र।@ छत्तीसगढ़ में UCC का ड्राफ्ट तैयार करेगी देसाई समिति, साय सरकार ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया।@ पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, चिंगारी देख क्लासरूम से भागे छात्र।@ बिहार ड्राइविंग लाइसेंस के नियम में बदलाव, अब ट्रेनिंग सर्टिफिकेट होगा अनिवार्य।@ भरत तिवारी केस के आरोपी SDPO पर 19 साल पहले भी लगा था गलत एनकाउंटर का आरोप, क्लीन चिट पर मानवाधिकार था असहमत। @ पाइल्स का ऑपरेशन कराने के बाद युवक की मौत- रायगढ़ के खरसिया अस्पताल में परिजनों ने डॉक्टरों पर उठाए सवाल।@ नीट यूजी 2026: री-नीट की आंसर-की का 22 लाख छात्रों को इंतजार, फिजिक्स के इन 2 सवालों पर फंसा पेंच।@ कोचिंग संचालकों ने अनिश्चितकालीन बंद का किया ऐलान- शिवपुरी में फायर सेफ्टी नियमों पर स्पष्ट गाइडलाइन की मांग।@ दिल्ली में लगेंगे 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट वाले सुपर स्टेशन! मेट्रो स्टेशन और बाजारों में बनेंगे EV हब। @ उज्जैन में मुहर्रम के जुलूस में स्टंट, क्रेन से कार लटकाकर आसमान में 40 फीट ऊपर किया ब्लास्ट।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -