Posted by : achhiduniya 11 April 2019


देश के हर नागरिक का वोट बेहद महत्वपूर्ण है। वोट देने के लिए आपके पास वोटर आईडी कार्ड होना चाहिए, साथ ही आपका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज होना चाहिए। वोट दर्ज के करने के लिए जिस इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का इस्तेमाल होता है उसे इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन, यानी EVM कहते हैं। इसमें दो इकाइयां होती हैं। एक के माध्यम से वोट दर्ज कराए जाते हैं, जिसे मतदान इकाई कहते हैं, जबकि दूसरे से इसे नियंत्रित किया जाता है, जिसे कंट्रोल यूनिट कहा जाता है। नियंत्रण इकाई मतदान अधिकारी के पास होती है,वहीं मतदाता इकाई मतदान कक्ष के भीतर रखी जाती है। 

EVM की विश्वसनीयता कायम रखने के लिए VVPAT यानी वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (Voter Verifiable Paper Audit Trail) मशीन की मदद ली जा रही है। VVPAT का इस्तेमाल EVM पर उठ रहे सवालों के बाद से ही शुरू हुआ। सबसे पहले VVPAT का इस्तेमाल नगालैंड के चुनाव में 2013 में हुआ था, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने वीवीपैट मशीन (VVPAT Machine) बनाने और इसके लिए पैसे मुहैया कराने के केंद्र सरकार को आदेश दिए थे। साल 2014 में कुछ जगहों पर वीवीपैट का इस्तेमाल किया गया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में वीवीएपीएटी का इस्तेमाल लखनऊ, गांधीनगर, बैंगलोर दक्षिण, चेन्नई सेंट्रल, जादवपुर, रायपुर, पटना साहिब और मिजोरम निर्वाचन क्षेत्रों में हुआ था। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने साल 2016 में 33,500 वीवीरपैट मशीन बनाईं। साल 2017 में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में आयोग ने 52,000 वीवीपैट का इस्तेमाल किया। VVPAT यानी वोटर वेरीफायएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (Voter Verifiable Paper Audit Trail) मशीन को EVM के साथ जोड़ दिया जाता है। 
मतदाता EVM पर अपने पसंदीदा प्रत्याशी के नाम के सामने वाले नीले बटन को दबाने के बाद VVPAT पर विजुअली सात सेकंड तक देख सकता है कि उसने किसे वोट किया है, यानी कि उसका वोट उसके अनुसार ही पड़ा है या नहीं। मतदाता जिस विजुअल को देखता है, उसकी पर्ची बनकर एक सीलबंद बॉक्स में गिर जाती है जो कि मतदाता को नहीं दी जाती है। इस पर्ची पर उस प्रत्याशी का नाम, चुनाव चिन्ह और पार्टी का नाम अंकित होता है, जिसे मतदाता EVM पर वोट देता है। ऐसे में अगर आपके मतदान केंद्र पर EVM के साथ VVPAT है तो आप वोट दर्ज करने के बाद VVPAT पर ये देख सकते हैं कि आपका वोट आपके अनुसार पड़ा या नहीं। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) बंगलूरू और इलेक्ट्रॉनिक कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) हैदराबाद ने यह मशीन 2013 में डिजाइन की। दोनों भारत सरकार के उपक्रम हैं।
बीईएल रक्षा मंत्रालय के अधीन सैन्य, नागरिक उपकरण एवं संयंत्र बनाने वाली संस्था है। जबकि ECIL डिपार्टमेंट ऑफ ऑटोमिक इनर्जी का उपक्रम है। इन कंपनियों द्वारा निर्मित ईवीएम और वीवीपैट पर सवाल उठ रहे हैं। इस बीच चुनाव आयोग ने सरकार के उस प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया, जिसमें सरकार की ओर से VVPAT मशीनों को प्राइवेट सेक्टर से खरीदने की सलाह दी गई थी। चुनाव आयोग ने सरकार से कहा है कि अगर ऐसा होता है तो आम आदमी के विश्वास को ठेस पहुंचेगी। वोट डालने के तुरंत बाद VVPAT से कागज की एक पर्ची निकलती है। इस पर जिस उम्मीदवार को वोट दिया गया है, उनका नाम और चुनाव चिह्न छपा होता है।  इससे पता चल जाता है कि जिसे वोट दिया उसी को वोट गया या फिर इसमें कोई गड़बड़ी हो गई। यह व्यवस्था इसलिए भी है कि किसी तरह का विवाद होने पर ईवीएम में पड़े वोट के साथ पर्ची का मिलान किया जा सके।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ हावड़ा में RPF की बड़ी कार्रवाई, रुपया-डॉलर समेत 72 लाख की करेंसी, यूपी के दो संदिग्ध भी गिरफ्तार।@ मिडिल ईस्ट संकट की मार-भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों में 20% की गिरावट, एविएशन सेक्टर को 18,000 करोड़ का नुकसान।@ मतदान से दो दिन पहले भी नाम जुड़ा तो मिलेगा वोटिंग का अधिकार', बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश।@ बीजेपी ने किया था महिला आरक्षण का विरोध', संसद में प्रियंका गांधी ने की आरोपों की बौछार।@ दिल्ली-NCR में ग्रैप-1 फिर से लागू, कई इलाकों में AQI खतरनाक स्तर पर।@ दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान के विंग्स आपस में टकराए।@ पाक से ऑपरेट दो X हैंडल भड़का रहे थे नोएडा में हिंसा, नोएडा पुलिस का खुलासा।@ हरियाणा राज्यसभा चुनाव में की थी क्रॉस वोटिंग, कांग्रेस ने 5 विधायकों को किया निलंबित।@ बंगाल में अफसरों के तबादलों पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, CJI बोले- इसमें कुछ गलत नहीं।@ अशोक खरात के बाद ‘मॉन्टी बाबा’ गिरफ्तार-महिलाओं पर करता काला जादू, मांगता मुर्गा-बकरे का कलेजा।@ कटिहार में बाइक से छू गई थी साइकिल, मामूली कहासुनी के बाद दादी और पोती को सरेआम मार दी गोली।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -