- Back to Home »
- Religion / Social »
- केवट कराएंगे प्रभु श्रीराम व माता सीता जी को नदी पार....रामनवमी पर बैद्यनाथ आयुर्वेद की मनमोहक झांकी
केवट कराएंगे प्रभु श्रीराम व माता सीता जी को नदी पार....रामनवमी पर बैद्यनाथ आयुर्वेद की मनमोहक झांकी
Posted by : achhiduniya
12 April 2019
नागपुर:- हर साल की तरह इस साल भी रामनवमी जन्मोत्सव मे श्री
पोद्दारेश्वर राम मंदीर की तरफ से आयोजित शोभायात्रा मे बैद्यनाथ आयुर्वेद प्रा.लि.के द्वारा
निर्मित झांकी प्रस्तुत की जाएगी। जिसमे केवट प्रभु
श्रीराम व माता सीता जी को नदी पार करने की मनमोहक झांकी
प्रस्तुत की जाएगी। जिसे केवट चलाते
हुए नजर आएगे। पिछले वर्ष प्रभु श्रीराम ने लंका पर
हमला करने से पहले शंकर भगवान की आराधना करके शिवलिंग की स्थापना की। “प्रभु श्री रामचंद्र जी शिव आराधना” की मूर्ती सजावट मूर्तिकार शरद इंगले ने की थी। इस बार भी मूर्ती सजावट मूर्तिकार शरद इंगले द्वारा की जाएगी।
विद्युत सजावट
न्यू गांधी इलेक्ट्रिकल्स द्वारा की जा रही है। हमेशा से ही लोग बेसब्री से बैद्यनाथ की झांकी का इंतजार करते
है। श्री रामनवमी शोभायत्रा 13 अप्रैल दोपहर 4 बजे पौद्दारेश्वर राम मंदिर से प्रारंभ
होगी। पत्र परिषद के माध्यम से यह सारी जानकारी बैद्यनाथ आयुर्वेद प्रा लि के वाईस प्रेसिडेंट [मार्केटिंग प्रबंधक] देवेन्द्र जारोलिया, वैघ
श्री रमेश शर्मा,श्री प्रमोद लूटे ने दी। साथ ही सत्यदेव शर्मा,ज्ञानेश्वर ठवकर,दीपक शर्मा व
राजेन्द्र शर्मा उपस्थित थे।

