- Back to Home »
- Discussion »
- इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष और गांधी परिवार के करीबी सैम पित्रोदा ने 1984 के सिख दंगों को लेकर दिए बयान पर मांगी माफी.....
इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष और गांधी परिवार के करीबी सैम पित्रोदा ने 1984 के सिख दंगों को लेकर दिए बयान पर मांगी माफी.....
Posted by : achhiduniya
10 May 2019
पिछले दिनो धर्मशाला में कांग्रेस के कार्यक्रम में पहुंचे सैम पित्रोदा
से मीडिया ने जब सिख दंगों को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि कहा,अब क्या है 1984 का, आपने क्या किया
पांच साल में, उसकी बात करिये, 84 में
हुआ तो हुआ, आपने क्या किया? आपको रोजगार
देने के लिए वोट दिया गया था। आपको 200
स्मार्ट सिटी बनाने के लिए वोट दिया गया था, आपने वो भी नहीं
किया। आपने कुछ नहीं किया, इसलिए आप यहां-वहां गप्प लगाते
हैं। सैम पित्रोदा के इस बयान को अपने ट्वीटर हैंडल से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने
भी ट्वीट किया और शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा और लिखा, देश
मर्डरर कांग्रेस को उसके पापों के लिए कभी माफ नहीं करेगा।
1984 के सिख दंगों को
लेकर दिए बयान पर विवाद के बाद अब इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष और गांधी
परिवार के करीबी सैम पित्रोदा ने माफी मांगी है। सैम पित्रोदा ने शुक्रवार को
शिमला में अपने विवादित बयान को लेकर माफी मांगी और कहा कि भाषाई दिक्कत की वजह से
यह गफलत हुई है। उन्हें हिंदी की ज्यादा जानकारी नहीं है। पित्रोदा ने कहा कि उनका
सिख भाई-बहनों को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। अगर उन्हें ठेस पहुंची है तो
मैं माफी मांगता हूं। जो हुआ वह काफी बुरा हुआ है। इस दौरान सैम पित्रोदा ने पीएम
मोदी पर जमकर हमला बोला। बोले-विश्व में देश को मोदी नहीं, राजीव
गांधी की वजह से पहचान मिली है। इस मामले के मीडिया में आने और वीडियो वायरल होने
के बाद कांग्रेस को विपक्ष दलों ने जमकर घेरा। इस पूरे मामले पर कांग्रेस को सफाई
देनी पड़ी है।

