Posted by : achhiduniya 10 May 2019


जकरबर्ग और क्रिस ने 2004 में दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में फेसबुक की शुरुआत की थी। क्रिस ह्यूज ने करीब 10 साल पहले ही अपने आप को फेसबुक से अलग कर लिया था। फेसबुक के को-फाउंडर रहे क्रिस ह्यूज ने जकरबर्ग पर आरोप लगाया है और कहा हे कि वे जरूरत से ज्यादा ताकतवर हो गए हैं। ह्यूज ने कहा कि फेसबुक सोशल मीडिया के क्षेत्र में अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए या तो अपनी प्रतिद्वंदी कंपनियों को खरीद लेता है या फिर उनकी नकल कर लेता है। इसके कारण इन्वेस्टर्स भी उसके किसी प्रतिद्वंदी कंपनी में पैसा नहीं लगाते क्योंकि उन्हें मालूम है कि कंपनी ज्यादा दिन तक नहीं चल सकती है। क्रिस ने कहा कि जकरबर्ग जरूरत से ज्यादा ताकतवर हो गए हैं, इसलिए अब फेसबुक का टूटना जरूरी है। 

न्यूयॉर्क टाइम्स के संपादकीय में क्रिस ने कहा कि जकरबर्क ने फेसबुक को बढ़ाने के लिए यूजर्स की सिक्योरिटी और प्राइवेसी के साथ भी समझौता किया। उन्होंने कहा,दुनिया पर जकरबर्ग का प्रभाव हैरान करने वाला है। वे सिर्फ फेसबुक के अलावा इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर भी नियंत्रण रखते हैं। कंपनी का बोर्ड भी अपने हेड के कामों पर नजर रखने के तौर पर नहीं बल्कि एक सलाहकार समिति की तरह काम करता है। क्रिस ह्यूज ने कहा कि फेसबुक की बढ़ती ताकत का सबसे बुरा प्रभाव यह हो रहा है कि मार्क के पास लोगों की अभिव्यक्ति पर एकतरफा नियंत्रण बढ़ता जा रहा है। वे एक साथ दो अरब लोगों की बातचीत पर नजर रखने के साथ उसे सेंसर भी कर सकते है। 
उन्होंने आगे कहा कि जकरबर्क की पॉलिसीज के कारण ऑन्त्रप्रेन्योरशिप पर भी बड़ा खतरा है और इससे उपभोक्ताओं के विकल्प भी सीमित होते हैं। उन्होंने अमेरिकी सरकार से फेसबुक का एकाधिकार खत्म करने की अपील की है। क्रिस ने कहा कि अमेरिकी सरकार को दो चीजें करनी चाहिए। पहली कि वे फेसबुक का मोनोपॉली खत्म करे और इसे नियम के मुताबिक चलाए। इसके अलावा इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप को फेसबुक से अलग कर दे और कंपनी के किसी भी तरह के नए अधिग्रहण को कुछ सालों तक रोक दे।

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ भारत को विश्वगुरु बनाने की जिम्मेदारी युवाओं पर, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बोले मोहन भागवत।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, सब ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन-बाबा रामदेव।@ जेन Z और जेन अल्फा जैसे लेबल यूरोपीय अवधारणाएं असम के युवा हमारे अपने बच्चे हैं- CM हिमंत बिस्वा सरमा।@ CRPF जवानों की आत्महत्या का मामला, NHRC ने लिया स्वत-संज्ञान।@ Blinkit-Zepto-Instamart पर महाराष्ट्र FDA का एक्शन, 14 लाइसेंस सस्पेंड, मिले थे कॉकरोच और चूहे।@ चिकन नेक कॉरिडोर' में चौथी रेल लाइन को मंजूरी, कटिहार और सीमांचल की कनेक्टिविटी होगी मजबूत।@ लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को नोटिस, अमित शाह पर टिप्पणी को लेकर 28 अगस्त तक मांगा जवाब।@ नोएडा का 700 मीटर लंबा अंडरपास, ताज हाईवे से गुजरेगा, सूरजपुर और गौर सिटी तक कनेक्टिविटी।@ बेंगलुरु में TTP से कनेक्शन वाला युवक गिरफ्तार-पाकिस्तान सेना पर हमले की साजिश, अफगानिस्तान जाने की थी तैयारी।@ कॉकरोच टिप्पणी विवाद पर CJI सूर्य कांत की सफाई, बोले- मेरी बातों को गलत तरीके से पेश किया गया।@ उत्तराखंड के मुक्तेश्वर में खाई में गिरी बस,कई गंभीर रूप से घायल,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।@ कश्मीर पंडितों को मिली धमकी को हल्के में नहीं लेंगे', CM उमर की दो टूक।@ 54% भारतीय पाक को और 43% पाकिस्तानी भारत को मानते हैं सबसे बड़ा खतरा, Pew Survey में खुलासा।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -