- Back to Home »
- National News »
- 2014 में संसद की चौखट को नमन के बाद 2019 में संविधान के सामने सिर झुकाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने....
2014 में संसद की चौखट को नमन के बाद 2019 में संविधान के सामने सिर झुकाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने....
Posted by : achhiduniya
25 May 2019
पीएम नरेंद्र मोदी ने एनडीए के नेताओं का राष्ट्रीय
जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक में संसदीय दल का नेता चुने जाने पर आभार व्यक्त
किया। उन्होंने पहली बार सांसद बनकर आए
नेताओं का विशेष रूप से अभिनंदन किया। नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रचंड जनादेश
जिम्मेदारियों को बढ़ा देता है। उन्होंने
कहा कि भारत का चुनाव विश्व के लिए अजूबा है। पूरी दुनिया में भारतीयों ने इस विजय
उत्सव को मनाया है। इस दौरान नरेंद्र मोदी ने भारत के संविधान' के सामने सिर झुकाकर अपने भाषण की शुरुआत की। 2014 के आम चुनाव में जीत के बाद पहली बार संसद
पहुंचे नरेंद्र मोदी ने संसद की सीढ़ियों पर अपना सिर रखकर नमन किया। 20 मई, 2014 को संसदीय
इतिहास में पहली बार कुछ ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी।
नरेंद्र मोदी ने
उस समय लोकतंत्र के मंदिर के द्वार पर सिर झुकाकर आशीर्वाद लिया था। वहीं, इस बार उन्होंने भारत के संविधान की सामने सिर
झुकाकर आशीर्वाद लिया। पीएम मोदी ने बैठक ने संबोधित करते हुए कहा, आमतौर पर
चुनाव बांटते हैं, दूरियां बढ़ाते
हैं,लेकिन 2019 के चुनाव में ऐसा नहीं है। इस
चुनाव ने दीवारों को गिराने का काम किया है। इस बार देश भागीदार बना है। जितना हमने
सरकार को चलाया, देश को बढ़ाया है, उससे ज्यादा देश की जनता ने देश को आगे बढ़ाया
है।
हर पांच साल में एंटी इन्कंबेंसी होती है, लेकिन जब विश्वास मजबूत हो, प्रो
इनकंबेंसी होती है। पीएम मोदी ने कहा, ये चुनाव पूरे
विश्व के लिए एक अजूबे की तरह था। हमें मिले प्रचंड जनादेश ने जिम्मेदारी बढ़ा दी है। देश की जनता सेवाभाव स्वीकार करती है। अहंकार
यहां स्वीकार नहीं किया जाता है। भारत
का मतदाता सत्ताभाव स्वीकार नहीं करता। जनता ने हमें किसी पार्टी के कारण नहीं सेवाभाव के कारण चुना है। पीएम मोदी ने
कहा, आपने मुझे आज चुना है।
ये एक व्यवस्था का
हिस्सा है। मैं भी आपमें से एक हूं। हमें कंधे से कंधा मिलाकर चलना है। सभी सांसदों
के साथ साथ और बराबर चलना है। मैं साथियों के विश्वास पर जरूर खरा उतरूंगा।



