- Back to Home »
- National News »
- देश में दो करोड़ के रोजगार देने वालो की सरकार में हर 24 घंटों में 27,000 रोजगार कम हो रहे हैं.....राहुल गांधी ने किया पीएम मोदी पर बड़ा चुनावी हमला...
देश में दो करोड़ के रोजगार देने वालो की सरकार में हर 24 घंटों में 27,000 रोजगार कम हो रहे हैं.....राहुल गांधी ने किया पीएम मोदी पर बड़ा चुनावी हमला...
Posted by : achhiduniya
03 May 2019
कांग्रेस उम्मीदवार सिद्धार्थ
तिवारी के पक्ष में मध्य प्रदेश के रीवा में एक रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल
गांधी ने प्रधानमंत्री पर देश के अमीर लोगों का चौकीदार बनने का आरोप
लगाते हुए कहा कि मोदी जी अडानी, अंबानी, ललित मोदी, नीरव मोदी के
चौकीदार बन गए, जबकि देश सोच रहा था कि वह किसान, मजदूर, छोटे दुकानदार
और गरीब लोगों के चौकीदार बनेगें। राहुल ने कहा, चुनाव आयोग ने
मुझे कहा है कि आप चौकीदार शब्द नहीं प्रयोग कर सकते क्योंकि जब आप चौकीदार कहते
हो तो जनता जवाब देती है चोर है। अब मेरी क्या गलती है मैं तो सिर्फ चौकीदार शब्द
का प्रयोग करता हूं।
अब नरेंद्र मोदी जी भी झिझक कर चौकीदार शब्द नहीं बोलते
क्योंकि गलती से चौकीदार बोल दिया तो दूसरे साइड से बीजेपी वाले भी न शुरू कर दें। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप
लगाया कि बीजेपी ने दो करोड़ रोजगार देने की बात कर देश के युवाओं को धोखा दिया
है। उन्होने कहा, मोदी जी ने दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने
का वादा कर युवाओं को धोखा दिया है, जबकि देश में
हर 24 घंटों में 27,000 रोजगार कम हो
रहे हैं। उन्होने कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी शासन
में आती है तो देश में एक साल में 22 लाख नौकरियां
सरकारी क्षेत्र में और 10 लाख भर्तियां पंचायतों में की जाएंगी।
राहुल ने कहा, अब आपने उनके भाषण देखे होगें। पहले 56 इंच की
छाती। आज एक तरफ टेलिप्रॉम्टर वाला आइना होता है। उसमें साफ लिखा होता है। मोदी जी
आप भाषण में गलती से रोजगार की बात मत कर देना, नुकसान हो
जाएगा। मोदी जी गलती से भी 15 लाख बोल मत देना, उधर कांग्रेस
वालों ने 3.60 लाख रुपये देने की बात कर दी है। तो मोदी अब झिझक कर बोलते हैं।’


