- Back to Home »
- Politics »
- 23 मई को जब नतीजे आएंगे तो कांग्रेस कहेगी कि हमनें 600 बार एयर स्ट्राइक की थी..सर्जिकल स्ट्राइक पर अब मीटू-मीटू हो रहा है....कांग्रेस पर गरजे PM मोदी
23 मई को जब नतीजे आएंगे तो कांग्रेस कहेगी कि हमनें 600 बार एयर स्ट्राइक की थी..सर्जिकल स्ट्राइक पर अब मीटू-मीटू हो रहा है....कांग्रेस पर गरजे PM मोदी
Posted by : achhiduniya
03 May 2019
आप देखिएगा कि 23 मई को जब नतीजे आएंगे तो कांग्रेस कहेगी कि हमनें 600 बार स्ट्राइक की थी। क्योंकि जब कागज पर ही स्ट्राइक करनी है तो झूठे लोगों को क्या फर्क पड़ता है। कांग्रेस को देश की सुरक्षा से कोई लेना-देना नहीं है। पीएम ने कहा कि सीकर की महान धरती पर हम राष्ट्र को जोड़ने की बात करते हैं और कांग्रेस देश की रक्षा करने वालों का हर मौके पर अपमान करती है। पीएम ने कहा, कांग्रेस के एक नेता सेना प्रमुख को गली का गुंडा कहते हैं और कांग्रेस के अन्य नेता वायुसेना के अध्यक्ष को झूठा कहते हैं। इसके अलावा हमारे जवान आतंकियों को घर में घुसकर मारते हैं तो कांग्रेस पूछती है कि आतंकियों की लाश कहां है। क्या इन आतंकियों को दफ्न करने के लिए कांग्रेस की ओर से चादर भेजी जानी है।
बालाकोट में सेना की स्ट्राइक के बाद
पाकिस्तान पूरी दुनिया में जाकर रो रहा है कि मोदी ने मारा,लेकिन कांग्रेस को यह भी मानने का इरादा नहीं है।
एयर स्ट्राइक के हर सबूत के लिए कांग्रेस आंखों पर पट्टी बांधकर बैठ गई है। कांग्रेस
का हाल ऐसा है कि इन दिनों उन्हें दिल्ली में पीएम की कुर्सी के अलावा कुछ नहीं
दिखता। कांग्रेस को वीर सपूतों का पराक्रम नहीं दिखता। कांग्रेस के इस बर्ताव पर
देश पहले चार चरणों में जो मतदान हुआ, उसमें देश की
जनता ने कांग्रेस और महामिलावटी लोगों को सबक सिखा दिया है। 29 अप्रैल को जब राजस्थान में वोट पड़े तो कांग्रेस
को लोगों ने कांग्रेस को पानी पी-पीकर सजा दी।


