- Back to Home »
- National News »
- चुनावी नतीजो के पूर्वानुमान के चलते,36 दलों के नेताओं का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा...
Posted by : achhiduniya
22 May 2019
राजनाथ सिंह
ने कहा,एनडीए ने संकल्प लिया है कि आने वाले वर्षों में हम
प्रगति की गति को और आगे लेकर जायेंगे और इंफ्रास्ट्रक्चर में 100 लाख करोड़ का इन्वेस्टमेंट करेंगे। एनडीए बैठक में एक प्रस्ताव पारित हुआ, जिसमें PM और Council of ministers को बधाई दी गई। अमित शाह और पीएम ने सबके
चुनाव में अथक प्रचार के लिए धन्यवाद दिया। राजनाथ सिंह ने कहा, एक प्रस्ताव पास हुआ जो रामविलास पासवान ने पेश
किया। प्रस्ताव में लिखा है कि पीएम और मंत्री परिषद को बधाई दी गई। कामों की
तारीफ की गई। सरकार की योजनाओं की तारीफ की गई। 36 दलों ने
एनडीए की बैठक में हिस्सा लिया। 3 दलों ने अपना
समर्थन पत्र भेजा है। सभी ने पीएम का स्वागत और अभिनंनदन किया।

