- Back to Home »
- State News »
- 2019 लोकसभा चुनाव महाराष्ट्र के दिग्गजों के भाग्य-दुर्भाग्य का खुलेगा पिटारा, मतगणना की तैयारी पूरी...
2019 लोकसभा चुनाव महाराष्ट्र के दिग्गजों के भाग्य-दुर्भाग्य का खुलेगा पिटारा, मतगणना की तैयारी पूरी...
Posted by : achhiduniya
22 May 2019
राज्य में चार चरणों में कराए गए चुनाव में कुल 98,430 ईवीएम का इस्तेमाल किया गया है। राज्य के 38 स्थानों पर 48 मतगणना
केंद्र बनाए गए हैं। महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती की सारी
तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जहां दोपहर से
रुझान आने शुरू होने और शाम तक अंतिम परिणाम घोषित होने की संभावना है। अधिकारियों
ने बताया, मतगणना की शुरुआत सुबह आठ बजे होगी। रुझान
दोपहर तक आने शुरू होंगे और शाम चार बजे तक परिणाम आ जाएंगे। देश में उत्तर प्रदेश
के बाद सबसे ज्यादा 48 लोकसभा सीट महाराष्ट्र में है। उत्तर
प्रदेश में 80 लोकसभा सीट हैं।
यहां कुल 867 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। अधिकारियों के
अनुसार, पालघर और भिवंडी सीट में सबसे ज्यादा 35 राउंड में वोटों की गिनती होगी। इसके बाद
भंडारा-गोंडिया और ठाणे में 33 राउंड में और
बीड और सांगली में 32 राउंड में मतों की गिनती होगी। राज्य में चुनाव लड़ने वाले दिग्गज नेताओं में
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (नागपुर), हंसराज अहीर
(चंद्रपुर), सुभाष भामरे (धुले), अनंत गीते (रायगढ़) महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख
अशोक चव्हाण (नांदेड़) और पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे (सोलापुर) शामिल हैं।
एक अन्य अधिकारी के अनुसार ,वोटों की गिनती करनेवाले अधिकारी बिना क्रम के
प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के पांच ईवीएम का चयन वीवीपीएटी जांच के लिए करेंगे और
अगर कोई उम्मीदवार खास ईवीएम के चयन की मांग करता है तो ऐसा किया जाएगा और बिना
क्रम के चुनी गई वोटिंग मशीन को हटा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतों की गिनती
से संबंधित जानकारी और रुझान ceo.maharashtra.gov वेबसाइट पर
उपलब्ध होगा जबकि यह 1950 टोल फ्री नंबर पर भी उपलब्ध होगा। उन्होंने
बताया कि मीडिया के लिए राज्य सचिवालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।


