- Back to Home »
- National News »
- 5 साल में पहली बार पीएम मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को किया संबोधित....भरी जीत की हुंकार...राहुल ने कसा तंज़
5 साल में पहली बार पीएम मोदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को किया संबोधित....भरी जीत की हुंकार...राहुल ने कसा तंज़
Posted by : achhiduniya
17 May 2019
लोकसभा चुनाव 2019 के तहत आखिरी चरण का चुनाव 19 मई रविवार को होना है। आखिरी चरण के चुनाव से पहले प्रचार के आखिरी घंटों में पीएम मोदी ने पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया जिसमें उन्होंने दावा किया कि दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। पीएम मोदी के पहली बार किसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री पर तंज कसा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि बधाई मोदी जी, शानदार प्रेस कॉन्फ्रेंस, अगली बार श्री शाह शायद आपको कुछ सवालों के जवाब देने की अनुमति दे दें। बहुत बढ़िया ! Rahul Gandhi ✔ @RahulGandhi Congratulations Modi Ji. Excellent Press Conference! Showing up is half the battle. Next time Mr Shah may even allow you to answer a couple of questions. Well done!
बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत बीजेपी अमित शाह के
संबोधन के साथ हुई। इसके थोड़ी देर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मीडिया से
मुखातिब हुए। उन्होंने अपने कथन की शुरुआत में कहा कि मैं मानता हूं कि कुछ बातें
हम गर्व के साथ दुनिया से कह सकते हैं ये दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, ये लोकत्रंत की ताकत दुनिया के सामने ले जाना हम
सबका दायित्व है। हमें विश्व को प्रभावित करना चाहिए कि हमारा लोकतंत्र कितनी
विविधताओं से भरा है। पीएम मोदी ने दावा किया कि पूर्ण बहुमत वाली सरकार पांच साल
पूरे करके दोबारा जीतकर आए ये शायद देश में बहुत लंबे अर्से के बाद हो रहा है। ये
अपने आप में बड़ी बात है।
देश में फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। 2014 में लंबे समय बाद पूर्ण बहुमत की सरकार बनी और 2019 में दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि इस बार चुनाव के साथ रमजान, आईपीएल, बच्चों की परीक्षाएं सब कुछ हो रहा है और ऐसा देश
में बहुत कम हुआ है। मीडिया ने भी चुनावों के दौरान बहुत परिश्रम किया है। सरकार ने हर योजना को लोगों तक पहुंचाया। हर
योजना में लोगों के हित का ध्यान रखा है और उनके ही कल्याण के लिए काम करने का जो
प्रण लिया था उसे पूरा करने की कोशिश की है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ये चुनाव
शानदार रहा, एक सकारात्मक भाव से चुनाव हुआ, जब मैं चुनाव के लिए निकला और मन बनाकर निकला था
और अपने को उसी धार पर रखा। मैंने देशवासियों को कहा था कि 5 साल मुझे देश ने जो आशीर्वाद दिया उसके लिए मैं धन्यवाद
देने आया हूं। अनेक उतार चढ़ाव आए, लेकिन देश साथ
रहा।



