- Back to Home »
- State News »
- नाथूराम गोडसे और महात्मा गांधी पर साध्वी प्रज्ञा द्वारा दिए बयान पर पीएम मोदी ने जताया खेद....
Posted by : achhiduniya
17 May 2019
लोकसभा उम्मीदवार एवं मालेगांव विस्फोट की आरोपी साध्वी
प्रज्ञा ठाकुर द्वारा नाथूराम गोडसे पर दिए बयान के बाद उपजे विवाद पर बीजेपी अध्यक्ष
अमित शाह ने कहा था कि इस तरह के बयान से पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। इसी
तरह बीजेपी नेताओं अनंत हेगड़े, नलिन कटील के
गोडसे पर बयान पर अमित शाह ने कहा कि ये इन नेताओं के निजी बयान हैं। इसके साथ ही
उन्होंने कहा कि इन तीनों नेताओं ने अपना बयान वापस लेते हुए माफी मांग ली है।
हालांकि पार्टी की अनुशासन समिति इस पर इन तीनों नेताओं से जवाब मांगेगी और 10 दिन
के भीतर पार्टी को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। प्रज्ञा ठाकुर समेत बीजेपी के कई नेताओं
के नाथूराम गोडसे और महात्मा गांधी पर दिए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पीएम
नरेंद्र मोदी ने कहा, गांधी जी या गोडसे के बारे में जो बयान दिए
गए हैं वो बहुत ख़राब हैं और समाज के लिए बहुत गलत हैं।
ये अलग बात है कि उन्होंने
माफ़ी मांग ली, लेकिन मैं उन्हें मन से कभी माफ़ नहीं कर पाऊंगा।
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहने पर मचे बवाल के बाद उनको
समर्थन देने के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री और कर्नाटक बीजेपी के नेता अनंत कुमार
हेगड़े ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मेरा ट्विटर अकाउंट कल से हैक हो गया था। महात्मा गांधी की हत्या को न्यायोचित ठहराने
का कोई औचित्य ही नहीं बनता। उनकी हत्या
पर कोई सहानुभूति नहीं हो सकती या उसको न्यायसंगत नहीं ठहराया जा सकता। हम सभी
महात्मा गांधी के राष्ट्र को दिए योगदान का सम्मान करते हैं। प्रज्ञा ने दिये
बयान में कहा, ‘मेरा बयान किसी की भावनाओं को आहत करने के
लिए नहीं था। अगर इससे किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं क्षमा मांगती हूं।
गांधीजी ने देश के लिए जो किया, उसे भुलाया
नहीं जा सकता। मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं। प्रज्ञा ठाकुर
ने कहा कि उन्होंने भगवा आतंकवाद’ से जुड़े एक
सवाल पर क्षणिक आवेश में बयान दे दिया और मीडिया ने उसे तोड़-मरोड़कर पेश किया।
भाजपा द्वारा प्रज्ञा के विचारों को निजी विचार कहने से इत्तेफाक जताते हुए
उन्होंने कहा कि वह पार्टी की अनुशासित कार्यकर्ता हैं। मध्यप्रदेश के आगर मालवा
में रोडशो में शामिल हुईं नेता ने कहा, नाथूराम गोडसे
देशभक्त थे, हैं और रहेंगे। गोडसे को आतंकवादी बोलने
वाले खुद के गिरेबान में झांक कर देखें। अबकी बार चुनाव में ऐसा बोलने वालों को
करारा जवाब दिया जाएगा। वह
अभिनेता-नेता कमल हासन की गोडसे को देश का पहला हिन्दू चरमपंथी कहने वाली टिप्पणी को लेकर पूछे गए प्रश्न का
उत्तर दे रहीं थीं।


