- Back to Home »
- Religion / Social »
- रोजा न रखने वालों को 6 महीने की जेल या जुर्माना....
Posted by : achhiduniya
29 May 2019
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलेशिया की राजधानी में करीब 200 होटलों और रेस्तरां में कम से कम 34 अफसर इस कार्रवाई में लगे हुए हैं। अधिकारियों को रसोइए और वेटर के तौर पर तैनात किया गया है। ये अधिकारी गर्म पानी, दूध, चाय के अलावा अन्य व्यंजन सर्व करते हुए दिख जाते हैं, जैसे ही कोई ग्राहक खाने का ऑर्डर देता है वह उसकी तस्वीर क्लिक कर लेते हैं। अधिकारियों को उम्मीद है कि रोजा नहीं रखने वाले लोग फूड स्टाल्स पर पकड़े जा सकते हैं।
मलेशिया में रोजा न रखने वालों को 6 महीने की
जेल या जुर्माने का प्रावधान है। दूसरी ओर पुलिस द्वारा ऐसा करने पर गुप्त रूप से की
जा रही निगरानी का विरोध हो रहा है। मुस्लिमों का कहना है कि सभी राजनीतिक
पार्टियां ऐसी कार्रवाई का विरोध करें। वहीं सेगमेट नगर निगम के अध्यक्ष मोहम्मद
मसनी ने कहा कि मामला घर से बाहर खाने का नहीं है बल्कि रमजान के समय में खाने का
मुद्दा है।
मुस्लिम लोग रोजे छोडे़ तो यह धर्म का अपमान है। मलेशिया में उन लोगों
को पुलिस हिरासत में ले रही है,जो लोग रमजान
में रोजे नहीं रख रहे हैं।


