- Back to Home »
- State News »
- कड़ी सुरक्षा के बीच होगा सातवें और आखिरी चरण में 8 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान, तैनात होंगी केंद्रीय बलों की 710 कंपनियां...
कड़ी सुरक्षा के बीच होगा सातवें और आखिरी चरण में 8 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान, तैनात होंगी केंद्रीय बलों की 710 कंपनियां...
Posted by : achhiduniya
14 May 2019
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के कोलकाता में रोड शो के दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने मारपीट, पत्थरबाजी और आगजनी भी हुई। इसे ध्यान में रखते हुए पश्चिम बंगाल की नौ संसदीय सीटों पर होने वाले मतदान के लिए केंद्रीय बलों की 710 कंपनियों की तैनाती की जाएगी। 2019 के लोकसभा चुनाव के अंतिम पड़ाव यानी आगामी 19 मई को चुनाव के सातवें और आखिरी चरण में 8 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान होना है। केंद्रीय पुलिस पर्यवेक्षक विवेक दुबे ने कहा,पूरे राज्य में 100 प्रतिशत सुरक्षा की दृष्टि से 710 कंपनियों की तैनाती होगी।
इसमें 512 त्वरित प्रतिक्रिया टीमें,क्विक रिस्पांस टीम भी शामिल हैं, जिनका नेतृत्व सहायक कमांडेंट द्वारा किया जाएगा।
केंद्रीय पुलिस पर्यवेक्षक बुधवार से शुक्रवार तक सभी क्षेत्रों में तैयारियों का
जायजा लेने के लिए जाएंगे। दुबे ने प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक करने और उन्हें
जरूरी निर्देश देने के बाद कहा कि शहर में जल्द ही सुरक्षाबलों द्वारा सड़कों पर मार्च
किया जाएगा। रविवार को नौ संसदीय क्षेत्र दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जादवपुर, दक्षिण
कोलकाता और उत्तर कोलकाता में मतदान होगा।

